Home » राजस्थान » अजमेर में बिना बताए घर से निकली नाबालिग:परिजनों को एक युवक पर भगा ले जाने का शक, मोबाइल भी आ रहा स्विच ऑफ

अजमेर में बिना बताए घर से निकली नाबालिग:परिजनों को एक युवक पर भगा ले जाने का शक, मोबाइल भी आ रहा स्विच ऑफ

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग बिना बताए घर से निकल गई। पिता ने एक युवक पर शक जाहिर किया है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

16 साल की नाबालिग गायब

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पिता ने बताया कि उसके एक 16 साल की बेटी है। जो कि बिना बताए घर से निकल गई। जिसकी परिवार के द्वारा तलाश की गई। रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की तो उसकी किसी को जानकारी नहीं थी।

मोबाइल भी स्विच ऑफ

पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक लड़के पर शक है। जो कि किराए के मकान में रहता है। वह भी बेटी के जाने के बाद से गायब है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। पिता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद