Home » राजस्थान » जोधपुर में डोडा-पोस्त की तस्करी, एक गिरफ्तार:31 किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ बरामद, बाइक जब्त

जोधपुर में डोडा-पोस्त की तस्करी, एक गिरफ्तार:31 किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ बरामद, बाइक जब्त

जोधपुर में डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले एक तस्कर को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से 31 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त भी बरामद किया गया है। मामला जोधपुर कमिश्नरेट की विवेक विहार थाना पुलिस का है।

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

विवेक विहार बी सेक्टर में पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़ा। तलाशी में 31.720 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

एनडीपीएस का मामला पहले भी दर्ज पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशनाराम (39) पुत्र सुंडाराम बिश्नोई निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां, हाल बी सेक्टर विवेक विहार बताया। तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक और डोडा-पोस्त जब्त किया गया।

तस्कर से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला पहले भी बासनी थाने में दर्ज है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास