Home » राजस्थान » नामांकन वापस लेने आई कांग्रेस की बागी रोने लगी:बड़े नेताओं ने कॉल किए; दोनों दलों के करीब 40 बागी मैदान में,188 उम्मीदवार हटे

नामांकन वापस लेने आई कांग्रेस की बागी रोने लगी:बड़े नेताओं ने कॉल किए; दोनों दलों के करीब 40 बागी मैदान में,188 उम्मीदवार हटे

जोधपुर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी का गुरुवार को अं​तिम दिन रहा। आखिरी दिन करीब 147 कैंडिडेट्स ने नामांकन वापस लिए। रिटर्निंग ऑफिसर रामकिशोर मीणा ने बताया कि पिछले दो दिनों में 188 कैंडिडेट नामांकन वापस ले चुके हैं। अब 100 वार्डों के लिए 385 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

इधर, बागियों को मनाने के लिए दिनभर भाजपा और कांग्रेस के नेता मान-मनुहार करते रहे। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने प्रत्याशियों को उनके घर भेजा गया। यहां तक भी जब वे नहीं माने तो बड़े नेताओं से कॉल करवा कर समझाइश की गई। वार्ड नंबर 25 और 38 में भाजपा की चुनौती बने बागियों ने समझाइश के बाद नामांकन वापस ले लिया।

वार्ड संख्या 39 से कांग्रेस के बागी राहुल जमेरिया (मेघवाल) ने नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर अपना नामांकन वापस लेकर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने का निर्णय लिया। इसके बाद कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी शाहजाद खान की उपस्थिति में राहुल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जौड़ को अपना समर्थन दिया। हालांकि अब भी दोनो दलो से करीब 40 बागी मैदान में डटे हुए हैं। अब इनके पास वोटिंग से पहले पार्टियों या प्रत्याशियों को समर्थन करने का विकल्प है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो पार्टियां अनुशानात्मक कार्रवाई कर सकती हैं।

कांग्रेस-भाजपा से टिकट नहीं मिला, निर्दलीय अब भी मैदान में

निकाय चुनाव में कई प्रत्याशी ऐसे भी थे, जिन्होंने भाजपा- कांग्रेस के साथ निर्दलीय ​नामांकन पेश किया था। कांग्रेस के ऐसे करीब 33 प्रत्याशी थे हालांकि इनमें से कांग्रेस 15 को मना पाई और नामांकन वापस करवाए। लेकिन, इनमें से अब भी 18 प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में है।

इनमें कासम, अफसाना बानो, बतूल और मूमल, लक्ष्मीदेवी, जाफरान, रविंद्र, मोहम्मद नदीप, लियाकत अली रंगरेज, ज्योति, अली मोहम्मद, प्रभु सिंह, रविंद्र राठैड़, तारा सिंह, किशोर, रमेश विश्नोई और नरेंद्र सिंह गहलोत मैदान में है

वहीं भाजपा ने ऐसे 20 प्रत्याशियों के नामांकन वापस करवाई। लेकिन, शंभुराम, तारादेवी, विद्याधर शर्मा, शैतान सिंह, निशी, रविंद्र सिंह और खुशबू गौड़ अब भी निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में है।

देखें नाम वापसी से जुड़ी फोटोज..

कांग्रेस के कई बागियों ने पार्टी कैंडिडेट्स के समर्थन में नामांकन वापस लिया।
कांग्रेस के कई बागियों ने पार्टी कैंडिडेट्स के समर्थन में नामांकन वापस लिया।
निकाय चुनाव में नामांकन वापस लेने वाले बागियों के साथ भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारी।
निकाय चुनाव में नामांकन वापस लेने वाले बागियों के साथ भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारी।
कांग्रेस की बागी उम्मीदवार मंजू देवी प्रजापत नामांकन वापस लेने के बाद भावुक हो गईं।
कांग्रेस की बागी उम्मीदवार मंजू देवी प्रजापत नामांकन वापस लेने के बाद भावुक हो गईं।
नामांकन वापस लेने के अंतिम समय में काफी कैंडिडेट्स रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में पहुंचे।
नामांकन वापस लेने के अंतिम समय में काफी कैंडिडेट्स रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में पहुंचे।

कांग्रेस की बागी उम्मीदवार मंजू देवी प्रजापत नामांकन वापस लेने के बाद भावुक हो गई। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। वे बोलीं- कांग्रेस और पार्टी प्रत्याशी को समर्थन करेंगे।

वहीं भाजपा ने वार्ड नंबर 38 से नाराज चल रहे पूर्व पार्षद मोहित ओझा को मनाया, जिसके बाद उन्होंने नामांकन वापस लिया। उनका कहना था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत विधायक और जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने उन्हें फोन किया और भरोसा दिलाया कि उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

वार्ड संख्या 39 से कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे युवा नेता राहुल जमेरिया (मेघवाल) को टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशानुसार, राहुल जमेरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जौड़ के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया।
वार्ड संख्या 39 से कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे युवा नेता राहुल जमेरिया (मेघवाल) को टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशानुसार, राहुल जमेरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जौड़ के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दीपावली पर आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन आमंत्रित

जयपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थायी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके