Poola Jada
Home » राजस्थान » पूर्व-मंत्री से विवाद के बाद AIIMS अधीक्षक को हटाया:तीन महीने बाद लिया एक्शन,पहले दिया था इस्तीफा; डॉ. भारद्वाज को एडिशनल चार्ज

पूर्व-मंत्री से विवाद के बाद AIIMS अधीक्षक को हटाया:तीन महीने बाद लिया एक्शन,पहले दिया था इस्तीफा; डॉ. भारद्वाज को एडिशनल चार्ज

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर प्रशासन ने प्रशासनिक बदलाव किया है।एम्स हॉस्पिटल के अधीक्षक पद से डॉ. महेश देवनानी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डर्मेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिषेक भारद्वाज को अधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक देवनानी का पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी के साथ पूर्व में विवाद भी हो गया था। इसके बाद करीब तीन महीने पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उसे स्वीकार नहीं किया गया था, लेकिन अब एम्स हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनका अंतिम कार्य दिवस बुधवार तक रहेगा।

देवनानी ने अपने पद से पूर्व में इस्तीफा दे दिया था। जिसे स्वीकार नहीं किया गया था।
देवनानी ने अपने पद से पूर्व में इस्तीफा दे दिया था। जिसे स्वीकार नहीं किया गया था।

बताया जा रहा है कि मंत्री के साथ हुए विवाद के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि, संस्थान प्रशासन ने इसे नियमित प्रशासनिक फेरबदल बताया है।

यह था मामला

एम्स इंस्टीट्यूट बॉडी के सदस्य, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी की पत्नी एम्स में 14 अगस्त को इलाज के लिए आईं थी। यहां नि:शुल्क जांच पर अधीक्षक ने मना कर दिया। अधीक्षक ने नियमों का गलत हवाला देते हुए कागजी कार्यवाही में देरी की।

इससे नाराज हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ने शाम को ही एम्स अधीक्षक को घर बुलाया। एम्स अधीक्षक को फटकारते हुए नियमों की जानकारी दी। इसके बाद एम्स अधीक्षक डॉ. महेश देवनानी ने अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उसे करीब तीन माह तक स्वीकार नहीं किया गया।

इस मामले के सामने आने के बाद एम्स प्रशासन ने 20 अगस्त को सभी एचओडी और डॉक्टरों को आदेश की कॉपी मेल की गई थी। पत्र में हॉस्पिटल आने वाले संसद के सदस्यों और उनके परिजनों के प्रति उचित शिष्टाचार बरतने को लेकर लिखा गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन