Home » राजस्थान » उदयपुर के भींडर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडा चूरा किया जब्त, कीमत करीब 1 करोड़ रुपए

उदयपुर के भींडर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडा चूरा किया जब्त, कीमत करीब 1 करोड़ रुपए

उदयपुर: उदयपुर के वल्लभनगर से खबर मिल रही है. उदयपुर के भींडर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. 11 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया. करीब 1 करोड़ रुपए डोडा चूरा की कीमत बताई जा रही है.

डंपर में बजरी के बीच छुपा कर डोडा चूरा ले जाया जा रहा था. पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मार डंपर चालक ने भगाने का प्रयास किया.

भींडर थाना पुलिस ने पीछा कर डंपर पकड़ा. भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया. भीण्डर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों