चूरू: रतननगर तिराहे पर एक कार व जीप की टक्कर में एक युवती की मौत व चार जनो घायल हो गए. युवती के पिता श्रीगंगानगर के रहने वाले हाल निवासी दिल्ली के राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि मैं और मेरा परिवार दिल्ली से सालासर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए जा रहे थे.
तभी रतननगर तिराहे एनएच 52 पर रामगढ शेखावाटी की तरफ से एक जीप ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर लगने कार में बैठा मेरा पुत्र अक्षय, पत्नी बनारसी, पुत्री आरती व पुत्रवधु मधु घायल हो गए.
घायलों को रतननगर निवासी विकास चावला, संदीप पूनिया व टीकु सैनी आदि ने निजी वाहन से राजकीय डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लेकर आए. वार्ड में चिकित्सकों ने पांचो का प्राथमिक उपचार किया. उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया. शव को मोर्चरी में रखवाया गया.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 216






