Home » राजस्थान » घर में घुसा युवक, महिला से की छेड़छाड़:चिल्लाने पर मोबाइल छीनकर भागा; शादी के एक दिन बाद से दुल्हन लापता

घर में घुसा युवक, महिला से की छेड़छाड़:चिल्लाने पर मोबाइल छीनकर भागा; शादी के एक दिन बाद से दुल्हन लापता

घर में घुसकर एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। सीकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

37 साल की महिला ने बताया कि वह रात के समय घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का रहने वाला एक युवक घर में घुसा। जिसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ मरोड़ दिया। चिल्लाने पर आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भाग गया।

शादी के अगले दिन ही दुल्हन लापता सीकर जिले में शादी के अगले ही दिन दुल्हन के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 25 साल के दूल्हे ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर को 18 साल की लड़की के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन ही सुबह 6 बजे उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास