Home » राजस्थान » सीकर के खंडेला ब्लॉक के NSUI अध्यक्ष बने आशीष कुड़ी:विशाल मीणा महासचिव बने, 22 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

सीकर के खंडेला ब्लॉक के NSUI अध्यक्ष बने आशीष कुड़ी:विशाल मीणा महासचिव बने, 22 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

सीकर में छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया(NSUI) ने सोमवार को खंडेला ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की है। खंडेला ब्लॉक की जिम्मेदारी आशीष कुड़ी को सौंपी गई।

सीकर NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव के निर्देश पर सीकर के खंडेला ब्लॉक में आशीष कुड़ी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही खंडेला ब्लॉक की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

जिलाध्यक्ष नागा ने बताया कि खंडेला ब्लॉक की कार्यकारिणी में संदीप सैनी, रूपेश अग्रवाल, अनिल मीणा, हितेश गुर्जर, नितिन खटीक को ब्लॉक उपाध्यक्ष, विशाल मीणा, अजय चावला, बंटी गुर्जर, विक्की मीणा, अमित कुमावत भवानी तिवाड़ी को ब्लॉक महाचिव, आशीष चेजारा, प्रमोद मीणा, भवानी सिंह, बबिंदर सबल, आर्यन, विकास मीणा, सचिन सैनी, समीर, मनीष गुर्जर और नीरज मीणा को ब्लॉक सचिव घोषित किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास