Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई छब्बीस बीघा भूमि पर चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई छब्बीस बीघा भूमि पर चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में ग्राम कूकस में जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-11 में निजी खातेदारी करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतःध्वस्त किया गया। जोन-17 में निजी खातेदारी करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कूकस,जिला जयपुर के खसरा नं.174 में जेडीए स्वामित्व की करीब 1000 वर्गगज बेशकीमती सरकारी भूमि पर महाराणा गरी रिसोर्ट द्वारा अतिक्रमण कर गार्डन बनाकर, तारबंदी कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-13 के राजस्व,तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कपूरवाला,तहसील सांगानेर,जिला जयपुर में हाईटेंशन लाईन के नीचे करीब 06 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कपूरवाला,तहसील सांगानेर,जिला जयपुर में करीब 01 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-17 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मौठू का बास,जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘सालासर विहार’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें,बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-17 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-17 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सामौद,जिला जयपुर में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-17 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-13,11,17 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख