Poola Jada
Home » राजस्थान » शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां का गला दबाकर हत्या, पत्नी को 20 वर्ष पूर्व उतार चुका था मौत के घाट

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां का गला दबाकर हत्या, पत्नी को 20 वर्ष पूर्व उतार चुका था मौत के घाट

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ के खानपुर से खबर मिल रही है. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां का गला दबाकर हत्या कर दी. मकान के पीछे बने छपरे में माता-पिता सो रहे थे. देर रात्रि को बेटा लालचंद मीणा ने माता पिता से रुपए मांगे.

शराब के लिए रुपए मांगने पर पिता से बहस हुई. पिता से मारपीट पर मां ने बीच बचाव किया. गुस्साए युवक ने मां का गला दबाकर की हत्या कर दी.

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हुआ. पत्नी को 20 वर्ष पूर्व मौत के घाट उतार चुका था. रटलाई थाना क्षेत्र के दिन्याखेड़ी गांव का मामला बताया जा रहा है. रटलाई थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह पड़ताल में जुटे.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines