Home » राजस्थान » Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के ये उम्मीदवार ठोकेंगे यहां से चुनावी ताल? अब तक 95 उम्मीदवार घोषित, कल से भरे जाएंगे नामांकन

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के ये उम्मीदवार ठोकेंगे यहां से चुनावी ताल? अब तक 95 उम्मीदवार घोषित, कल से भरे जाएंगे नामांकन

जयपुर: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly elections) के लिए अपने प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर दी है. कांग्रेस (Congress) ने अब तक 95 उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर चुकी हैं. 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए बाकी सीटों पर कांग्रेस जल्द अपने उम्मीदवार उतारेगी. कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी करेगी. आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे. जबकि 3 दिसंबर को बाकी 5 चुनावी राज्यों के साथ मतगणना होगी.

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan assembly) के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची 21, 22 और 27 अक्टूबर को जारी की थी. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को जोधपुर के सरदारपुरा से और सचिन पायलट को टोंक से मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने अबतक उम्मीदवारों की 3 सूचियां जारी कर दी. इसके बावजूद गहलोत के विश्वस्त संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी को अभी तक टिकट नहीं मिला. हालांकि, सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि पार्टी उन्हें कहां से प्रत्याशी बनाएगी.

कांग्रेस के 95 प्रत्याशियों की देखिए सूची?

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र  कांग्रेस प्रत्याशी
1. तारानगर नरेंद्र बुढ़ानिया
2. धौलपुर शोभारानी कुशवाह
3. सीकर राजेंद्र पारीक
4. नगर वाजिब अली
5. करौली लाखन मीना
6. सपोटरा रमेश मीना
7. बांदीकुई गजराज खटाना
8. मसूदा राकेश पारीक
9. अटरू पानाचंद मेघवाल
10. पचपदरा मदन प्रजापत
11. रेवदर मोतीराम कोली
12. झाड़ोल हीरालाल देरांगी
13. सहाड़ा राजेंद्र त्रिवेदी
14. केशोरायपाटन सीएल प्रेमी
15. रतनगढ़ पूसाराम गोदारा
16. सूरजगढ़ श्रवण कुमार
17. बगरू गंगा देवी
18. सरदारपुरा अशोक गहलोत
19. लक्ष्मणगढ़ गोविंद सिंह डोटासरा
20. नाथद्वारा डॉ. सीपी जोशी
21. टोंक सचिन पायलट
22. कोलायत भंवर सिंह भाटी
23. सांगानेर पुष्पेंद्र भारद्वाज
24. सादुलपुर कृष्णा पूनियां
25. सुजानगढ़ मनोज मेघवाल
26. मंडावा रीटा चौधरी
27. विराटनगर इंद्राज गुर्जर
28. मालवीय नगर अर्चना शर्मा
29. मुंडावर ललीत कुमार यादव
30. अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली
31. सिकराय ममता भूपेश
32. सवाई माधोपुर दानिश अबरार
33. लाडनूं मुकेश भाकर
34. डीडवाना चेतन सिंह चौधरी
35. जायल मंजू देवी
36. डेगाना विजयपाल मिर्धा
37. परबतसर रामनिवास गावड़िया
38. ओसियां दिव्या मदेरणा
39. जोधपुर मनीषा पंवार
40. लूणी महेंद्र विश्नोई
40. बायतू हरीश चौधरी
42. वल्लभनगर प्रीति सिंह शेखावत
43. डूंगरपुर गणेश घोघरा
44. बागीदौरा महेंद्र जीत मालवीय
45. कुशलगढ़ रमीला खड़िया
46. प्रतापगढ़ रामलाल मीणा
47. हिंडौली अशोक चांदना
48. भीम सुदर्शन सिंह रावत
49. मांडलगढ़ विवेक धाकड़
50. झुंझुनूं बृजेंद्र ओला
51. नवलगढ़ राजकुमार शर्मा
52. फतेहपुर हाकम अली
53. दूदू बाबूलाल नागर
54. किशनपोल अमीन कागजी
55. सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास
56. आदर्श नगर रफीक खान
57. बानसूर शकुंतला रावत
58. वैर भजनलाल जाटव
59. डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह
60. महवा ओमप्रकाश हुड़ला
61. दौसा मुरारीलाल मीणा
62. लालसोट परसादी लाल मीणा
63. खंडार अशोक बैरवा
64. पुष्कर नसीम अख्तर इंसाफ
65. केकड़ी  रघु शर्मा
66. नावां  महेंद्र चौधरी
67. सोजत निरंजन आर्य
68. मारवाड़-जंक्शन खुशवीर सिंह
69. बाड़मेर मेवाराम जैन
70. सांचोर  सुखराम विश्नोई
71. सिरोही संयम लोढ़ा
72. खैरवाड़ा दयाराम परमार
73. मावली पुष्कर लाल डांगी
74. सलूंबर  रघुवीर मीणा
75. घाटोल नानालाल निनामा
76. बांसवाड़ा अर्जुन सिंह बामणिया
77. मांडल रामलाल जाट
78. निंबाहेड़ा उदयलाल आंजना
79. अंता प्रमोद जैन भाया
80. सादुलशहर जगदीश चंद्र जांगिड़
81. करणपुर गुरमीत सिंह कुन्नर
82. सूरतगढ़ डूंगरराम गैदर
83. हनुमानगढ़  विनोद चौधरी
84. खाजूवाला गोविंद राम मेघवाल
85. बीकानेर पश्चिम बीडी कल्ला
86. नोखा सुशीला डूडी
87. सरदारशहर अनिल शर्मा
88. नीमकाथाना सुरेश मोदी
89. कोटपूतली राजेंद्र यादव
90. बस्सी लक्ष्मण मीणा
91. रामगढ़ जुबेर खान
92. राजाखेड़ा रोहित बोहरा
93. देवली उनियारा हरीश मीना
94. देवदर मोतीराम कोली
95. बांदीकुई गजराज खटाना

इस कांग्रेस की तीसरी सूची में खासकर उन नेताओं को शामिल किया गया है जिनका रोल सरकार बचाने में रहा था. इनमें निर्दलीय और बसपा से आए नेता शामिल है. साथ ही राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली भाजपा विधायक शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है. जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है.

बसपा (बहुजन समाज पार्टी)
1. लाखन मीणा
2. वाजिब अली

BJP (भारतीय जनता पार्टी)
1. शोभारानी कुशवाहा

निर्दलीय
1. सीएल प्रेमी
2. पूसाराम गोदारा
3. रामकेश मीणा

विधानसभा चुनाव-2023 का कार्यक्रम: 
-विधानसभा चुनाव की अधिसूचना-30 अक्‍टूबर 2023 (नामांकन प्रकिया होगी शुरू)
-नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन-6 नवंबर 2023 (5 नवंबर को रविवार का अवकाश)
-नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का काम- 7 नवंबर को होगा
-नामांकन वापसी का अंतिम दिन-9 नवंबर 2023
-मतदान की तारीख-25 नवंबर 2023
-विधानसभा चुनाव के परिणाम-3 दिसंबर 2023

कल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र:

30 अक्टूबर को इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी होगा और उसी दिन से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे और नामांकन पत्र भरने का यह कार्य 6 नवंबर तक जारी रहेंगे. प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी. इसके बाद  वैध रूप से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और 9 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसके उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की सूची जारी कर दी जाएगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines