Home » राजस्थान » अलवर पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा:जिला हॉस्पिटल के बाहर से 15 मिनट में गायब की गाड़ी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई

अलवर पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा:जिला हॉस्पिटल के बाहर से 15 मिनट में गायब की गाड़ी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई

अलवर जिला अस्पताल में दिल्ली यूनिवर्सिटी के लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार मीणा की बाइक चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। जो 15 मिनट में आईसीयू के बाहर से बाइक पार कर ले गया था।

रैणी थाना क्षेत्र के नांगल का बास निवासी मुकेश कुमार मीणा बुधवार शाम भाई को खाना देने जिला अस्पताल आया था। यहां बाइक ब्लड बैंक की ओर जाने वाले रास्ते पर आईसीयू के बाहर खड़ी कर वार्ड में गया था। केवल 15 मिनट बाद ही वार्ड से वापस लौट आया इतने में ही बाइक गायब मिली। पीड़ित मुकेश ने तुरंत कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अस्पताल में लगातार हो रही चोरी की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

मुकेश ने बताया कि आईसीयू के बाहर बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट बाद ही वापस आया तो बाइक नहीं मिली। पुलिस को शिकायत दे चुका हूं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी पूरा खुलासा नहीं किया है। आरोपी से पूछताछ हो रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर सेंट्रल जेल में 4 बंदियों के पास मिला मोबाइल:तलाशी अभियान के दौरान खुलासा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

जयपुर सेंट्रल जेल में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मोबाइल बरामद किए