Home » राजस्थान » बयाना में विधवा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से फरार चल रहा था, लिफ्ट देने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

बयाना में विधवा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से फरार चल रहा था, लिफ्ट देने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

बयाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गढ़ी बाजना थाना इलाके के गांव गुर्धा डांग निवासी अमीर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन और एएसपी हरीराम कुमावत के सुपरविजन में बयाना सीओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया- गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गुर्धा डांग निवासी अमीर सिंह गुर्जर पर एक विधवा महिला ने 8 नवंबर 2025 को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में बताया था कि आरोपी ने कार में लिफ्ट देने के बहाने उसे घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने आईजी और एसपी से मिलकर भी आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी।

गिरफ्तार किया गया आरोपी अमीर सिंह गुर्जर
गिरफ्तार किया गया आरोपी अमीर सिंह गुर्जर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर में बैंक मैनेजर को ट्रक ने कुचला, मौत:घर लौटे वक्त तेज रफ्तार में आए ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरे हादसे में कारपेंटर ने दम तोड़ा

जयपुर में हिट एंड रन के अलग-अलग दो हादसों में सोमवार रात दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक