Home » राजस्थान » पाली में मोबाइल टावर का विरोध कर रहे लोग:बोले- विकिरणों से स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा प्रभाव; यह प्रतिबंधित

पाली में मोबाइल टावर का विरोध कर रहे लोग:बोले- विकिरणों से स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा प्रभाव; यह प्रतिबंधित

पाली शहर के नेहरू नगर में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर एरिया के लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि टावर लगने से उससे निकलने वाली विकिरणों के एरिया के लोगों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बालिया स्कूल के सामने की जाने वाली पार्किंग को लेकर भी नाराजगी जताते हुए समाधान की मांग की।

बोले- इससे बीमारियां होंगी

उन्होंने एडीएम और नगर निगम में अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कहा कि टावर लगाने से रोड छोटा हो रहा है। जहां टावर लगाया जा रहा है वह रिहायशी इलाका है। टावर का रेडियेशन बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के लिए गंभीर बीमारियों का सबब बन सकता है। उन्होंने बताया कि पास ही में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, नेहरू उद्यान, बांगड़ म्यूजियम है।

जहां टावर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। फिर टावर लगवाया जा रहा है। साथ ही बालिया स्कूल के सामने अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है। जिससे आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कुछ गाड़ियां तो कई–कई दिनों तक पड़ी रहती है। इसके साथ ही जो गली का कॉर्नर है। महावीर पुस्तकालय वाला है, वहां गाडियों का जमावड़ा रहता है। जिससे मोहल्ले वालो को आने-जाने में परेशानी होती है।

नेहरू नगर ने टावर लगाने को लेकर खोदा गया गड्ढा।
नेहरू नगर ने टावर लगाने को लेकर खोदा गया गड्ढा।
एडीएम को ज्ञापन देते हुए नेहरू नगर निवासी।
एडीएम को ज्ञापन देते हुए नेहरू नगर निवासी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय