Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को तीन दिन में दी 6 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को तीन दिन में दी 6 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विगत तीन दिनों में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे आमजन को बेहतर आवागमन, सुचारू जल निकासी, पेयजल, सुरक्षा एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।

इसी क्रम में रविवार को देवनानी द्वारा नागफणी क्षेत्र में बद्री विशाल मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड 5 में बद्री विशाल मंदिर से शास्त्री कॉलोनी तक नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पर लगभग एक करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपये की लागत आएगी। यह नाला वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या एवं कच्चे नाले के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न परेशानियों के स्थायी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले का निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाएगा। नाले के निर्माण से नागफणी क्षेत्र के निवासियों को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में अब तक लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से 15 नालों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप क्षेत्र धीरे-धीरे जलभराव की समस्या से मुक्त हो रहा है।
इसके पश्चात देवनानी ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वार्ड 5 स्थित भागचंद सोनी नगर में स्वीकृत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया। इन सड़कों का निर्माण लगभग 16 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। मजबूत सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन की गतिविधियों को भी गति प्रदान करती हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड 5 की विभिन्न कॉलोनियों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा वार्ड 63 प्रताप नगर में भी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। यहां पाबूदान सिंह जी के मकान से पुलिया तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पर 42 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही गोपाल सिंह क्लॉथ स्टोर से राजेश भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसकी लागत 13 लाख रुपये निर्धारित है।
इसके अतिरिक्त वार्ड 63 स्थित उद्यान में ओपन जिम, पाथ-वे एवं अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता उनके कार्यों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में तथा तय मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में सड़क एवं नाला निर्माण के साथ-साथ पेयजल परियोजनाओं, सुरक्षा से जुड़े कार्यों तथा महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट जैसे जनोपयोगी कार्यों पर प्राथमिकता के साथ करोड़ों रुपये व्यय कर विकास कार्य करवाए गए हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर