Home » राजस्थान » जोधपुर में व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:जान बचाकर भागे तो धक्का देकर सड़क पर गिराया, फिर लोहे के पाइप से हमला करके पैर तोड़े

जोधपुर में व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:जान बचाकर भागे तो धक्का देकर सड़क पर गिराया, फिर लोहे के पाइप से हमला करके पैर तोड़े

जोधपुर में व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर लोहे के पाइप से पीटा। रविवार दोपहर भदवासिया मंडी में त्रिलोक परिहार काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से हमलावर साथियों के साथ आए और हमला कर दिया। व्यापारी ने भागकर जान बचाने की कोशिश की।

हमलावर जमीन पर गिरे व्यापारी पर लोहे के पाइप और लात-घूसों से हमला करते रहे। व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने दोनों पैर भी तोड़ दिए। घटना के बाद आस-पास के लोग जमा हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।

इधर इस घटना की सूचना महामंदिर थाने की पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इधर, घटना के बाद सोमवार को गुस्साए व्यापारियों ने भदवासिया मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTOS…

व्यापारी मंडी में अपना काम कर रहा था, तभी अचानक हमलावरों ने हमला कर दिया। व्यापारी ने अपनी जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया।
व्यापारी मंडी में अपना काम कर रहा था, तभी अचानक हमलावरों ने हमला कर दिया। व्यापारी ने अपनी जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया।
भागते हुए व्यापारी को हमलावरों ने बीच सड़क पर ही गिरा दिया।
भागते हुए व्यापारी को हमलावरों ने बीच सड़क पर ही गिरा दिया।
मंडी में दिनदहाड़े, हमलावर व्यापारी पर लात-घूंसों से लगातार हमला करते रहे।
मंडी में दिनदहाड़े, हमलावर व्यापारी पर लात-घूंसों से लगातार हमला करते रहे।
भीड़ एकत्रित होने के बाद भी हमलावर लोहे के पाइप से व्यापारी को पीटते रहे।
भीड़ एकत्रित होने के बाद भी हमलावर लोहे के पाइप से व्यापारी को पीटते रहे।

जान से मारने की नीयत से हमला घायल तिलोक चंद (55) के भाई ताराचंद की ओर से महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके भाई भदवासिया मंडी में सब्जी का व्यापार करते हैं। 14 दिसंबर की सुबह 11:30 बजे वो सब्जी बेचने के लिए दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान अशोक चौधरी निवासी थबुकडा ओर प्रकाश फौजी अपने साथियों के साथ आए। जान से मारने की नीयत से मेरे भाई पर लोहे के सरिया, पाइप से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई।

पैर तोड़े, व्यापारियों का प्रदर्शन इस दौरान उनके भाई ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने घेरकर लोहे के पाइप से उनके पांव तोड़ डाले। इसके चलते दाएं पांव की हड्डी टूट गई, वहीं सिर में गंभीर चोट लगी। जब उनके भाई ने बचाने के लिए आवाज लगाई इस पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग गए।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार महामंदिर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया- व्यापारी के साथ मारपीट की गई, उस पर हमला करने वाले आरोपी भी उसी मंडी के व्यापारी हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। किसी बात को लेकर व्यापारी और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS