Home » राजस्थान » दो वर्षों में बिजली, पानी, युवा, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, रोजगार,ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुआ प्रभावी कार्य:— मुकेश दाधीच

दो वर्षों में बिजली, पानी, युवा, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, रोजगार,ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुआ प्रभावी कार्य:— मुकेश दाधीच

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश पारीक ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय को रोशनी से सजाया गया। प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जिंदाबाद, “भजनलाल सरकार जिंदाबाद”, “दो साल बेमिसाल”, “नव उत्थान – नई पहचान” जैसे नारों के साथ सरकार की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने आज अपने सफल दो वर्ष पूर्ण किए हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है, ऐसे में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं एवं राजस्थान की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी जाती है। दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ है। बीते दो वर्षों में बिजली, पानी, युवा, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, रोजगार तथा ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रभावी कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अनावश्यक आरोप लगाने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार की उपलब्धियां स्वयं बोल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पाँच वर्षों के बाद पुनः भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, विधायक गोपाल शर्मा, प्रदेश मंत्री अजीत माढण, सीताराम पोसवाल, अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, नारायण मीणा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती, सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौष बडे का आयोजन 15 को

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश मीडिया टीम की ओर से शहर के विभिन्न कच्ची बस्तियों में फल वितरित किए जाएंगे। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मोर्चा की ओर से 15 दिसंबर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पौष बडे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं आमजन की भागीदारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS