एच.जी.आर. सुहास, IPS आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज, जयपुर के निर्देशन में बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के सुपरविजन में देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अति. पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू व महावीर सिंह RPS वृताधिकारी, वृत्त नवलगढ़ के मार्गदर्शन में धर्मेन्द्र कुमार मीणा पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोठडा, अजय सिंह पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना नवलगढ़, सुरेश रोलन पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना गुढ़ागौडजी, रामपाल मीणा पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना उदयपुरवाटी व ताराचंद उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुकुन्दगढ़ के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर कैमरी की ढाणी खिरोड़ में हुई गैंगवार में मुल्जिमान पिन्टू भीचरी व हिस्ट्रीशीटर राजूसिंह को गिरफ्तार किया गया तथा एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक खाली कारतूस जप्त किया गया।
घटना का विवरण-
दिनांक 12.12.2025 को थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार पु.नि. को दौराने गश्त जरिये दूरभाष सूचना मिली कि कैमरी की ढाणी, खिरोड़ पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू में रविन्द्र कटेवा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जाति जाट निवासी कैमरी की ढाणी के घर के सामने गेट पर फायरिंग हुई है जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है जो सीरियस हालात मे है उक्त सूचना पर थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीणा पुनि. पुलिस थाना गोठडा मय जाप्ता के तत्काल रवाना होकर रविन्द्र कटेवा निवासी कैमरी की ढाणी, खिरोड़ के मकान के सामने पहुंचे। जहां पर गांव के काफी भीड़ एकत्रित थी। गांव के लोगो ने बताया कि कुछ हथियार बंद बदमाशों द्वारा हथियार से सुनिल सुण्डा ढाका की ढाणी नवलगढ़ के सिर में गोली मारी जिसको ईलाज हेतु सीएचसी खिरोड़ भिजवाया गया था लेकिन चिकित्सको ने सुनिल सुण्डा की हालात गम्भीर होने के कारण एस के अस्पताल सीकर रैफर कर दिया, जहां पर ईलाज के दौरान सुनिल सुण्डा की मृत्यू हो गयी। गांववालों ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाश स्विफट डिजायर गाडी को लेकर तुर्काणी जोहडी खिरोड की तरफ भाग गये जिनका रविन्द्र कटेवा व उसके साथियो ने गाडी का पीछा किया जा रहा है। तत्पश्चात सूचना मिली कि रविन्द्र कटेवा व उसके साथियो ने फायरिंग करने वाले बदमाशों का पीछा कर तुर्काणी जोहडी खिरोड़ में स्थित खेत में पकड लिया जिनमें से एक बदमाश की गोली लगने से मृत्यु हो गई व एक अन्य बदमाश व्यक्ति वहां से भागने में सफल हो गया व दो बदमाश व्यक्तियों को पकड़ लिया जिनके साथ रविन्द्र कटेवा व उसके साथियो के द्वारा मारपीट की जा रही है।
जिस पर थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा पुनि. मय जाप्ता के तत्काल तुर्काणी जोहड़ी स्थित खेत में पहुंचे जहां पर रविन्द्र कटेवा व उसके साथियों द्वारा सुनिल सुण्डा को मारने वाले हिस्ट्रीशीटर राजू सिंह अठवास पुत्र आशु सिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी अठवास पुलिस थाना फतेहपुर सदर जिला सीकर व पिंटु भिचरी उर्फ शूटर पुत्र रामलाल जाति मेघवाल निवासी भिचरी पुलिस थाना बलारा जिला सीकर के साथ लात घूसों व बेल्ट से मारपीट की जा रही थी जिनको छुड़वाया जाकर इलाज हेतु जाप्ता के साथ जिला अस्पताल नवलगढ़ रवाना किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो आपसी फायरिंग में श्रवण भादवासी की गैंग के सक्रिय सदस्यों द्वारा रविन्द्र कटेवा गैंग के सक्रिय सदस्य सुनिल सुण्डा नवलगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
तत्पश्चात मौके पर पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारीगण मय जाप्ता के पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल व एमोबी द्वारा करवाया जाकर मृतक हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी का शव जाप्ता के साथ जिला अस्पताल नवलगढ़ भिजवाया गया। घटना में शरीक दोनों गैंग के अन्य आरोपीगण की तलाश हेतु एच.जी.आर. सुहास, IPS आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज, जयपुर के निर्देशानुसार अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर रवाना किया गया।
दिनांक 13.12.25 को परिवादी औमप्रकाश पुत्र मोटाराम सुण्डा जाति जाट निवासी ढाका की ढाणी नवलगढ़ पुलिस थाना नवलगढ ने एक रिपोर्ट इस आश्य की पेश कि दिनांक 12.12.2025 को सुबह करीब 9.30 बजे मेरा लड़का सुनील सुण्डा उम्र 28 साल कैमरी की ढाणी, खिरोड रविन्द्र कटेवा के घर पर गया था। रविन्द्र कटेवा तथा श्रवण भादवासी के बीच आपस में जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है तथा दोनों के बीच जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। जिनके बीच पहले भी झगडा हुआ था। आज सुबह रविन्द्र कटेवा के घर पर रविन्द्र, विकास बटार, संदीप गिल, अनिल उफ सोनू ढाका तथा पंकज रूलानिया और अन्य लोग आपस में बातें कर रहे थे। उसी समय चार लडके एक सफेद रंग की स्वीफ्ट गाडी लेकर रविन्द्र के घर के सामने आये तथा आते ही फायरिंग चालू कर दी जिससे मेरे लडके सुनील सुण्डा के सिर में गोली लग गई। जिसकी मृत्यु हो गई उसके बाद मैंने जानकारी की तो मुझे पता चला कि श्रवण भादवासी, राजपाल भादवासी, सुरेष मुवाल निवासी शेरपुरा, महेन्द्र फगेडिया बगिया होटल, सीकर, नेमी खीचड भादवासी, राकेष फगेडिया, पिन्टु भींचरी, राजु अठवास, गोलू उर्फ कृष्णकान्त, नन्दू राजपूत सभी ने मिलकर षडयंत्र रचकर व गोली मारकर मेरे लडके सुनील सुण्डा की हत्या की है। श्रवण भादवासी तथा राजपाल भादवासी और इनकी गैंग के लोगों ने मिलकर 50 लाख रुपये की सुपारी देकर पिन्टु भींचरी, राजु अठवास, गोलू उर्फ कृष्णकान्त तथा नन्दू राजपूत को एक स्वीफ्ट गाडी में भेजकर रविन्द्र कटेवा के घर के बाहर फायरिंग कर मेरे लडके सुनील की हत्या करवाई है। इन लोगों ने पहले भी रविन्द्र कटेवा को धमकी दी थी तथा जमीनी विवाद को लेकर इन सभी लोगों ने मिलकर आज मेरे लडके सुनील सुण्डा की हत्या की है, रविन्द्र कटेवा व उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। इत्यादि पर धारा 191 (2), 191(3), 190, 332 (ए), 103(1), 109(1), 119(2), 308(2), 111(2), 115(2), 126(2), 125, 324(4), 352, 351(3), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 3/25(6), 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज एच.जी.आर. सुहास IPS ने बताया कि चूकि प्रकरण में अपराधी संगीन संगठित अपराधों से जुडे हुये है अतः भारतीय न्याय संहिता के नये प्रावधानो के अनुरूप प्रकरण में कठोर कार्यवाही हेतु धारा 111(2) भी लगाई गई जिसके अन्तर्गत किसी संगठित अपराध सिडिकेट के सदस्य के रूप में या ऐसे सिडिकेट की ओर से एकल रूप से या संयुक्त रूप से, सामान्य मति से कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूहों द्वारा कोई सतत् विधि विरूद्ध क्रिया कलाप जिसमें व्यपरण, डकैती, यान चौरी, उद्यापन, भूमि हथियाना, संविदा पर हत्या करना, आर्थिक अपराध, साईबर अपराध, व्यक्तियों, औषधियों, हथियारों, अवैध माल या सेवाओं का दुरव्यापार, वैश्यावृत्ति या फिरोती के लिए मानव दुरव्यापार शामिल है, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तात्विक फायदा जिसके अन्तर्गत वित्तिया फायदा भी है। प्राप्त करने के लिए हिंसा, की धमकी, अभित्रास, उत्पीडन, या अन्य विधि-विरूद्ध साधनों द्वारा संगठित अपराध करेगा। जैसे नवीन प्रावधान किये गये है, को भी सम्मलित कर अग्रिम अनुसंधान किया गया।
पुलिस कार्यवाही –
प्रकरण में मुलजिमान पिन्टू भिचरी व हिस्ट्रीशीटर राजूसिंह को दिनांक 12.12.2025 को घटनास्थल पर डिटेन किया गया जिनके शरीर पर चोटे लगी हुई थी जिनकी चोटों का एसएमएस अस्पताल जयपुर से ईलाज करवाया जाकर दिनांक 13.12.2025 को थाना गोठडा पर लाया गया जिनसे बारीकी से घटना के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान किया जाकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक कारतूस का खाली खोल व घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी को जप्त किया गया। आरोपीगण पिन्टू व राजूसिंह श्रवण भादवासी की गैंग 1657 के सक्रिय सदस्य हैं व आरोपीगणों से श्रवण भादवासी की गैंग 1657 के सक्रिय सदस्यों के बारे में अनुसंधान जारी है। आपसी गैंगवार की फायरिंग का चौथा आरोपी नन्दू सिंह राजपूत मौके से फरार चल रहा था जिसको जिला पुलिस की गठित टीमों द्वारा सीकर पुलिस के सहयोग से दस्तयाब किया गया। श्रवण भादवासी गैंग के सक्रिय अन्य सदस्यों की तलाश व गैंग के सदस्यों की अवैध सम्पत्तियों व वाहनों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।
आईजी सुहास ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अपराधियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 107 में किये गये नवीन प्रावधानो के अनुरूप जिसके अन्तर्गत कोई सम्पति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी अपराधिक क्रिया-कलाप के परिणाम स्वरूप या किसी अपराध के कारित करने से उत्पन्न होती है या प्राप्त की जाती है ऐसी सम्पति को कुर्क करने का प्रावधान किया गया है, के तहत उक्त अपराधियों की अपराध से अर्जित की गई सम्पतियों को कुर्क करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त गैंग्स / संगठित अपराधों से जुडे हुये वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज के द्वारा 50-50 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी गई है। संगठित अपराधों से जुडे हुये गैग्सटर्स एवं गैंग के सदस्यों के खिलाफ सतत् छापामारी / धरपकड की कार्यवाही जारी है एवं भविष्य में कठोरता से जारी रहेगी।
गिरफ्तार मुलजिम –
1-पिन्टू भीचरी ऊर्फ शूटर पुत्र रामलाल जाति मेघवाल उम्र 25 साल निवासी भीचरी पुलिस थाना बलारा जिला सीकर राज.
2-राजू सिंह ऊर्फ राजू अठवास पुत्र आशुसिंह जाति राजपूत उम्र 25 साल
निवासी अठवास पुलिस फतेहपुर सदर जिला सीकर राज.
3-नन्दु सिंह उर्फ फौजी पुत्र सुरेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी
सिंघासन पुलिस थाना दादिया जिला सीकर ।






