एच.जी.आर. सुहास, IPS पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज, जयपुर के निर्देशन में बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के सुपरविजन में देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अति. पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू व महावीर सिंह RPS वृताधिकारी, वृत नवलगढ़ के मार्गदर्शन में धर्मेन्द्र कुमार मीणा पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोठडा, अजय सिंह पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना नवलगढ़, सुरेश रोलन पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी, रामपाल मीणा पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना उदयपुरवाटी व ताराचंद उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुकुन्दगढ़ के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर कैमरी की ढाणी खिरोड़ में हुई गैंगवार में मुल्जिमान हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा, विकास बटार, संदीप गिल व पंकज रूलानिया को गिरफ्तार किया गया तथा तीन थार, तीन कैम्पर, एक फॉर्च्यूनर, एक ब्रेजा गाड़ियों को जप्त किया गया।
घटना का विवरण-
दिनांक 13.12.2025 को थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार पु.नि. को दौराने गश्त जरिये दूरभाष सूचना मिली कि कैमरी की ढाणी, खिरोड़ पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू में रविन्द्र कटेवा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जाति जाट निवासी कैमरी की ढाणी के घर के सामने गेट पर फायरिंग हुई है जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है जो सीरियस हालात मे है उक्त सूचना पर थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीणा पुनि. पुलिस थाना गोठडा मय जाप्ता के तत्काल रवाना होकर रविन्द्र कटेवा निवासी कैमरी की ढाणी, खिरोड़ के मकान के सामने पहुंचे। जहां पर गांव के काफी भीड एकत्रित थी। गांव के लोगो ने बताया कि कुछ हथियार बंद बदमाशों द्वारा हथियार से सुनिल सुण्डा ढाका की ढाणी नवलगढ़ के सिर में गोली मारी जिसको ईलाज हेतु सीएचसी खिरोड भिजवाया गया था लेकिन चिकित्सको ने सुनिल सुण्डा की हालात गम्भीर होने के कारण एस के अस्पताल सीकर रैफर कर दिया, जहां पर ईलाज के दौरान सुनिल सुण्डा की मृत्यू हो गयी। गांववालों ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाश स्विफट डिजायर गाडी को लेकर तुर्काणी जोहडी खिरोड की तरफ भाग गये जिनका रविन्द्र कटेवा व उसके साथियो ने गाडी का पीछा किया जा रहा है। तत्पश्चात सूचना मिली कि रविन्द्र कटेवा व उसके साथियो ने फायरिंग करने वाले बदमाशों का पीछा कर तुर्काणी जोहडी खिरोड़ में स्थित खेत में पकड लिया जिनमें से एक बदमाश की गोली लगने से मृत्यु हो गई व एक अन्य बदमाश व्यक्ति वहां से भागने में सफल हो गया व दो बदमाश व्यक्तियों को पकड़ लिया जिनके साथ रविन्द्र कटेवा व उसके साथियो के द्वारा मारपीट की जा रही है।
जिस पर थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा पुनि मय जाप्ता के तत्काल तुर्काणी जोहड़ी स्थित खेत में पहुंचे जहां पर रविन्द्र कटेवा व उसके साथियों द्वारा सुनिल सुण्डा को मारने वाले हिस्ट्रीशीटर राजू सिंह अठवास पुत्र आशु सिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी अठवास पुलिस थाना फतेहपुर सदर जिला सीकर व पिंटु भिचरी उर्फ शूटर पुत्र रामलाल जाति मेघवाल निवासी भिचरी पुलिस थाना बलारा जिला सीकर के साथ लात घुसों व बेल्ट से मारपीट की जा रही थी जिनको छुड़वाया जाकर इलाज हेतु जाप्ता के साथ जिला अस्पताल नवलगढ़ रवाना किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो आपसी फायरिंग में रविन्द्र कटेवा व गैंग के सक्रिय सदस्यों द्वारा श्रवण भादवासी गैंग के सक्रिय सदस्य पुलिस थाना रानोली के हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका शव मौके पर पड़ा था।
तत्पश्चात मौके पर पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारीगण मय जाप्ता के पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल व एमोबी द्वारा करवाया जाकर मृतक हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी का शव जाप्ता के साथ जिला अस्पताल नवलगढ़ भिजवाया गया। घटना में शरीक दोनों गैंग के अन्य आरोपीगण की तलाश हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर रवाना किया गया।
दिनांक 13.12.2025 को परिवादी श्री प्रहलाद स्वामी पुत्र रामेश्वरलाल जाति स्वामी निवासी पलसाना जिला सीकर ने रिपोर्ट पेश की कि कल दिनांक 12.12.2025 को दोपहर के समय मुझे जानकारी मिली कि मेरे पुत्र कृष्णकान्त उर्फ गोलू की खिरोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बारे में मैंने जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि कल सुबह करीब 09.30 बजे मेरा लड़का कृष्णकान्त उर्फ रविकांत उर्फ गोलु उम्र 26 साल अपने साथी पिन्टू भीचरी, राजू अठवास तथा नन्दू राजपूत के साथ स्वीफट डिजायर गाडी लेकर रविन्द्र कटेवा के घर पर आया था। मेरा लडका कृष्णकान्त भादवासी के रहने वाले श्रवण फगेडिया के साथ जमीनों का धंधा करता है। श्रवण भादवासी तथा रविन्द्र कटेवा का आपस में जमीन के कब्जे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसकी बातचीत करने के लिए मेरा लडका कृष्णकान्त उर्फ रविकांत उर्फ गोलु उम्र 26 साल अपने साथी पिन्टू भींचरी, राजू अठवास तथा नन्दू राजपूत के साथ रविन्द्र कटेवा के घर आये थे। रविन्द्र कटेवा के घर पर बातचीत के दौरान इन लोगों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। तब रविन्द्र कटेवा, विकास बटार, संदीप गिल, पंकज रुलानिया, सुनील सुण्डा, अनिल उर्फ सोनू ढाका व इनके अन्य साथियों ने मेरे लडके कृष्णकान्त व इनके साथियों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तब मेरा लडका कृष्णकान्त उर्फ रविकांत, पिन्टू भींचरी, राजू अठवास तथा नन्दू राजपूत वहां से जान बचाकर अपनी स्वीफट गाडी लेकर वहां से भागे तो इन सभी लोगो ने गाडीयों से मेरे लडके व उसके साथियों का पीछा किया। रास्ते में मेरे लडके की गाडी खराब हो गई तब मेरा पुत्र अपने साथियों के साथ गाडी छोडकर बचाव के लिए खेतों की तरफ भागने लगे। तब इन लोगों ने मेरे लडके व उसके साथियों को खेतों में चारों तरफ से घेर कर पकड लिया व जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट की इस दौरान रविन्द्र कटेवा के अन्य साथी शुभकरण बाजिया, मनीष खिरोड, अरविन्द डूमरा, राहुल सैनी मुकुन्दगढ, मनोज महला बलरिया तथा सुरेश गुर्जर टोडपुरा व अन्य गैंग के सदस्य भी मौके पर आ गये रविन्द्र कटेवा विकास बटार संदीप गील पंकज रूलानिया, सुनील सुण्डा, अनिल ऊर्फ सोनू ढाका फोरच्यूनर गाडी नम्बर आरएसए 0056 व ब्रेजा गाडी नम्बर आरजे 23 सीडी 9048 व अन्य गाडीयो मे शुभकरण बाजिया, मनीष खिरोड, अनिल डुमरा, मनोज महला राहुल सैनी व सुरेश गुर्जर व अन्य आये इन सभी लोगों ने मेरे लडके व उसके साथीयो पिन्टु,राजु सिहं व नन्दु सिहं के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की तथा मेरे लडके कृष्णकान्त ऊर्फ गोलू के सीर में गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई रविन्द्र कटेवा ने मेरे लडके कृष्णकान्त व श्रवण भादवासी को पहले भी जान से मारने की धमकी दी तथा पहले भी इन लोगों के बीच भादवासी की जमीन पर कब्जे को लेकर झगडा हुआ था। इत्यादि रिपोर्ट पर धारा धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1), 119(2), 308(2), 111(2), 115(2), 126(2), 125, 324(4), 352, 351(3), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 3/25(6), 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया।
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज एच.जी.आर. सुहास IPS ने बताया कि चूंकि प्रकरण में अपराधी संगीन संगठित अपराधों से जुडे हुये है अतः भारतीय न्याय संहिता के नये प्रावधानो के अनुरूप प्रकरण में कठोर कार्यवाही हेतु धारा 111(2) भी लगाई गई जिसके अन्तर्गत किसी संगठित अपराध सिडिकेट के सदस्य के रूप में या ऐसे सिडिकेट की ओर से एकल रूप से या संयुक्त रूप से, सामान्य मति से कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूहों द्वारा कोई सतत् विधि विरूद्ध क्रिया कलाप जिसमें व्यपरण, डकैती, यान चौरी, उद्यापन, भूमि हथियाना, संविदा पर हत्या करना, आर्थिक अपराध, साईबर अपराध, व्यक्तियों, औषधियों, हथियारों, अवैध माल या सेवाओं का दुरव्यापार, वैश्यावृत्ति या फिरोती के लिए मानव दुरव्यापार शामिल है, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तात्विक फायदा जिसके अन्तर्गत वित्तिया फायदा भी है। प्राप्त करने के लिए हिंसा, की धमकी, अभित्रास, उत्पीडन, या अन्य विधि-विरूद्ध साधनों द्वारा संगठित अपराध करेगा। जैसे नवीन प्रावधान किये गये है, को भी सम्मलित कर अग्रिम अनुसंधान किया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण में मुलजिमान हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा, विकास बटार, संदीप गिल व पंकज कुमार को मौके से डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ व अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुल्जिमान 0056 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा 0056 गैंग का नेतृत्वकर्ता है। प्रकरण में अन्य नामजद आरोपीगण की तलाश हेतु जिला पुलिस की गठित टीमों द्वारा सभांवित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा गैंग के सक्रिय अन्य सदस्यों व नामजद आरोपियों की तलाश हेतु कार्रवाई जारी है तथा दोनों गैंग के आपसी गैंगवार में श्रवण भादवासी गैंग 1657 के सक्रिय सदस्य हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ रविकांत उर्फ गोलू स्वामी व हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा गैंग 0056 के सक्रिय सदस्य सुनिल सुण्डा की गोली लगने से मौत हो चुकी है। प्रकरण में मुल्जिम हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा व उसके सक्रिय सदस्यों की अवैध सम्पतियों व वाहनों पर जिला पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आईजी सुहास ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अपराधियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 107 में किये गये नवीन प्रावधानो के अनुरूप जिसके अन्तर्गत कोई सम्पति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी अपराधिक क्रिया-कलाप के परिणाम स्वरूप या किसी अपराध के कारित करने से उत्पन्न होती है या प्राप्त की जाती है ऐसी सम्पति को कुर्क करने का प्रावधान किया गया है, के तहत उक्त अपराधियों की अपराध से अर्जित की गई सम्पतियों को कुर्क करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त गैंग्स / संगठित अपराधों से जुडे हुये वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज के द्वारा 50-50 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी गई है। संगठित अपराधों से जुडे हुये गैग्सटर्स एवं गैंग के सदस्यों के खिलाफ सतत् छापामारी / धरपकड की कार्यवाही जारी है एवं भविष्य में कठोरता से जारी रहेगी।
गिरफ्तार मुलजिम
1.रविन्द्र कटेवा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कटेवा जाति जाट उम्र 26 साल निवासी कैमरी की ढाणी तन खिरोड पुलिस थाना गोठडा जिला झुंझुंनू
2.विकास बटार पुत्र मूलचन्द जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी धोली डूगंरी बसावा पुलिस थाना गोठडा जिला झुन्झुनू
3.संदीप गिल पुत्र गिरधारी लाल जाति जाट उम्र 31 साल निवासी कैमरी की ढाणी तन खिरोड पुलिस थाना गोठडा जिला झुंझुंनू
4.पंकज कुमार पुत्र भगवान सिंह जाति जाट उम्र 29 साल निवासी गोरू का बास तन बेरी पुलिस थाना दादिया जिला सीकर






