Poola Jada
Home » राजस्थान » वन राज्य मंत्री ने अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ विकास रथ का किया स्वागत, आमजन को प्रचार सामग्री की वितरित

वन राज्य मंत्री ने अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ विकास रथ का किया स्वागत, आमजन को प्रचार सामग्री की वितरित

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत आयोजित अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का राजऋषि महाविद्यालय के खेल मैदान में बैटिंग कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विमोचन भी किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने मैच देखकर खिलाडियों की हौसला-अफजाई करते हुए टीम भावना के साथ खिलाडियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उनको आगे बढाने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से खेल का बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने पर उनको साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से ना केवल खिलाडियों को खेल मंच प्रदान किया जा रहा है, बल्कि खिलाडियों को सांई के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत अलवर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में कम्युनिटी खेलों का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में खिलाडी बढचढकर उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अलवर शहर विधानसभा कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विमोचन भी किया।
सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने कहा कि अलवर के खिलाडियों की खेल प्रतिभा को निखार कर उन्हें खेल का बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव की शुरूआत की है।
विकास रथ का किया स्वागत, आमजन को प्रचार सामग्री की वितरित—
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आए विकास रथ का राजऋषि महाविद्यालय खेल मैदान में  स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने दो वर्षों में प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं आमजन के सर्वांगीण कल्याण की भावना से ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने दोनों बजटों में अलवर को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दी गई, जिससे अलवर के विकास को गति मिली है। उन्होंने आमजन से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विकास रथ में लगी एलईडी स्क्रीन पर सरकार की योजनाओं के वीडियो संदेश को देखा तथा आमजन को प्रचार सामग्री वितरित की।
योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आमजन ने किए अनुभव साझा—
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आए विकास रथ का राजऋषि महाविद्यालय खेल मैदान में पहुंचने पर आमजन ने राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों एवं सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अलवर शहर निवासी सुरेन्द्र गुर्जर एवं दौलतराम शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहर के गली-मौहल्लों में जाकर सरकार की योजनाओं एवं दो वर्षों में किए गए कार्यों की महत्वपूर्ण उपयोगी जानकारी मिलने से इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आमजन के हित में बहुत अच्छी-अच्छी योजनाएं संचालित की जा रही जिन्हें वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे आम आदमी को बहुत लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन पं. जलेसिंह ने किया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS