Home » राजस्थान » उदयपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख हड़पे:9 महीने तक ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस से बचता रहा ठग, अब हुआ गिरफ्तार

उदयपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख हड़पे:9 महीने तक ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस से बचता रहा ठग, अब हुआ गिरफ्तार

उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मामले में भीलवाड़ा के गंगापुर निवासी रूपनारायण उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है।

आरोपी 9 माह से फरार था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से राशि हड़पी है। अन्य कितने लोगों से कितनी राशि हड़पी गई है, इस बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है।

फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, हकीकत पता लगने पर हुआ फरार थानाधिकारी ने बताया कि गत 1 मार्च को सेक्टर-3 स्थित समता नगर निवासी सुनील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि सुनील उनका किराएदार था। तब उसने कार्मिक विभाग में कार्यालय सहायक पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर 5 लाख रुपए हड़प लिए थे।

फिर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। लेकिन जब हकीकत का पता चला तो उसने कॉल अटेंड करना बंद कर दिया। सवाल पूछने पर कोई जबाव नहीं दिया गया। ऐसे में उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास