Home » राजस्थान » गोविंदगढ़ में पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार:दो महीने बाद पकड़ा, मोटरसाइकिल भी जब्त

गोविंदगढ़ में पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार:दो महीने बाद पकड़ा, मोटरसाइकिल भी जब्त

गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम को ये कार्रवाई की और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की।

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि 27 अक्टूबर को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। जांच के दौरान ये सामने आया कि इस घटना में आरोपी मुकेश शामिल था, जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी राजेश जांगिड़ के पर्यवेक्षण में और गोविंदगढ़ थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए लगातार आरोपी की तलाश की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 28 दिसंबर को त्रिवेणी क्षेत्र से आरोपी मुकेश को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान मुकेश बावरिया (32) निवासी वार्ड नंबर 12, दुदावास, पुलिस थाना प्रागपुरा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के रूप में हुई है।

जांच में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय