Home » राजस्थान » ‘मामा का मेरी पत्नी से अवैध संबंध’:युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा-दोनों को सख्त सजा दी जाए

‘मामा का मेरी पत्नी से अवैध संबंध’:युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा-दोनों को सख्त सजा दी जाए

मेरी पत्नी और मामा के बीच प्रेम प्रसंग है। मैंने अपनी सास और ससुर से भी इसकी शिकायत की, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का ही पक्ष लिया। जिससे आहत होकर मैं यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस- प्रशासन से अनुरोध है कि दोनों को सख्त सजा दे।

ये बातें चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के राकेश ने सुसाइड से पहले वीडियो जारी करके कही। 27 दिसंबर को राकेश (26) का शव गांव बछरारा के खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था। तब परिवार ने पुलिस को आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दी थी।

दो दिन बाद परिजनों ने ने पुलिस को सुसाइड से पहले का वीडियो दिखाया। वीडियो में राकेश अपनी पत्नी पर मामा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा रहा है। इसी के चलते जान देने की बात कह रहा है।

राकेश नायक ने मरने से पहले अपना आखिरी वीडियो बनाया और पत्नी व मामा पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए जान देने की बात कही।
राकेश नायक ने मरने से पहले अपना आखिरी वीडियो बनाया और पत्नी व मामा पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए जान देने की बात कही।

शादी के 4 महीने बाद पत्नी-मामा में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ वीडियो में राकेश नायक ने बताया कि उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही उसकी पत्नी और मामा के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसने इस बारे में अपनी सास और ससुर से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का ही पक्ष लिया।

राकेश ने वीडियो में बताया कि उसने अपने मामा से हाथ जोड़कर पत्नी से दूर रहने का अनुरोध किया था, लेकिन उसकी बात का दोनों पर कोई असर नहीं हुआ।
राकेश ने वीडियो में बताया कि उसने अपने मामा से हाथ जोड़कर पत्नी से दूर रहने का अनुरोध किया था, लेकिन उसकी बात का दोनों पर कोई असर नहीं हुआ।

दोनों को सख्त सजा दिलाने की मांग की राकेश ने कहा कि मेरा मामा 3 बच्चों का पिता है। मैंने अपने मामा से हाथ जोड़कर पत्नी से दूर रहने का अनुरोध किया, लेकिन मेरी बात का दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। मैं एक गरीब परिवार से हूं और मेरे कुनबे में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। मैं उन दोनों के संबंधों से बहुत आहत हूं, जिसके कारण यह कदम उठा रहा हूं। राकेश ने पुलिस प्रशासन से वीडियो के माध्यम से दोनों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

राकेश ने वीडियो में जान देने की बात कहते हुए पुलिस और प्रशासन से पत्नी और मामा को सख्त सजा दिलाने की मांग भी की।
राकेश ने वीडियो में जान देने की बात कहते हुए पुलिस और प्रशासन से पत्नी और मामा को सख्त सजा दिलाने की मांग भी की।

मौत के 2 दिन बाद वजह सामने आई गौरतलब है कि 27 दिसंबर को राकेश का शव गांव बछरारा के खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। 2 दिन बाद यह वीडियो सामने आने से युवक के मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।

परिजनों को भेजा था वीडियो रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि शनिवार 27 दिसंबर को राकेश ने फंदा लगाकर सुसाइड किया था। रविवार 28 दिसंबर को परिवार के लोग थाने में आए और वीडियो के बारे में बताया। परिजनों ने बताया कि राकेश ने उनको खुद के मोबाइल से यह वीडियो सेंड किया था। अब पुलिस ने परिजनों से राकेश का मोबाइल मंगवाया है। उसका मोबाइल आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

पिता ने भी किया था सुसाइड राकेश की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने पीहर गई हुई थी। राकेश मजदूरी करता था। राकेश के पिता ने भी कुछ समय पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। फिलहाल परिवार में वह कमाने वाला इकलौता था। राकेश की 3 बहनें हैं, 2 बड़ी और 1 छोटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय