Home » अंतर्राष्ट्रीय » NRI युवकों से सोना व कैश लूट का मामला, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

NRI युवकों से सोना व कैश लूट का मामला, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले की बिछीवाडा थाना पुलिस ने एनआरआई युवको से सोना व कैश लूट मामले में फरार एक और आरोपी को आज गिरफ्तार किया है. मामले में अभी तक 5 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. वहीं चार पुलिसकर्मी अभी भी फरार चल रहे है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी मदनलाल खटिक ने बताया की बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पावडा घाटी के पास बालदिया में 19 अक्टूबर की रात के समय 3 एनआरआई युवकों के साथ लूटपाट की वारदात हुई थी. बांसवाड़ा जिले के रहने वाले कमलेश पाटीदार, नरेश पाटीदार और कल्पेश पाटीदार कुवैत में रोजगार करते हैं. तीनो कुवैत से लोटते समय अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ लिया था. कस्टम ने कल्पेश और नरेश के पास से करीब 500 ग्राम से ज्यादा का सोना जब्त कर लिया था.

जबकि कमलेश के पास  250 ग्राम सोना बच गया था. तीनो कार से बांसवाड़ा रहे थे. बिछीवाड़ा से आगे पावडा घाटी के पास आते ही खाकी वर्दी में खड़े 3 व सिविल में खड़े एक युवक ने कार रुकवाई. कार की तलाशी के नाम पर पुलिस ने उनके पास से 250 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपए का कैश लेकर रफूचक्कर हो गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और मामले में 25 अक्टूबर को दो आरोपियों को किया था.

वहीं इसके बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आज बांसवाडा निवासी महेंद्र पुत्र कुरिया पाटीदार को गिरफ्तार किया है. आरोपी पीडितो की रेकी करते हुए अन्य आरोपियों को सुचना दे रहा था. मामले में अभी तक पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. वहीं मामले में चार आरोपी पुलिसकर्मी अभी भी फरार चल रहे है,

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास