Poola Jada
Home » राजस्थान » ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ोदा गांव के पास एक ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है.

डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस के अनुसार बड़ोदा गांव निवासी डूंगर पुत्र मैगजी पाटीदार मंदिर से अपने घर पैदल जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने डूंगर को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में डूंगर की मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं ट्रैक्टर को जब्त किया. इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines