Poola Jada
Home » राजस्थान » रोंग साइड जा रही कार निजी बस से टकराई, हादसे में कार सवार 4 लोगों की हुई मौत, एक घायल

रोंग साइड जा रही कार निजी बस से टकराई, हादसे में कार सवार 4 लोगों की हुई मौत, एक घायल

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 48 पर बीती देर रात रोंग साइड जा रही कार एक निजी बस से टकरा गई. हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया. पुलिस ने शवो को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है. वही घायल को भर्ती करवाया गया. सभी मृतक गुजरात शामलाजी के बताए जा रहे है.

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया की बीती देर रात  एनएच 48 पर खजुरी की नाल में रोंग साइड जा रही एक गुजरात नंबर की कार गुजरात से डूंगरपुर जा रही निजी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी की कार आगे से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई. वही हादसे में कार सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवो को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला गया. वही शवो को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया. थानाधिकारी मदनलाल ने बताया की मृतक गुजरात मोडासा के रहने वाले है . उनके परिजनों को सूचना दी गई है. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.  वही घायल का उपचार चल रहा है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines