अलवर: अलवर फूलबाग के निजी सचिव नरेंद्र सिंह की गाड़ी के आगे आने पर स्कूली बालिका की मौत हो गई. ये बालिका कक्षा पहली में पढ़ती है. निजी सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह रोगड़ा, सिलीसेढ़ के समीप स्थित फार्म हाउस से अपने पोते के साथ थार गाड़ी में बैठकर लौट रहे थे. गाड़ी उनका पोता अधिराज सिंह राठौड़ चला रहा था.
बालिका कीरो की ढाणी के पास स्थित सामुदायिक बोधशाला में पढ़ती है. स्कूल प्रिंसिपल और निजी सचिव नरेंद्र सिंह अपनी गाड़ी से बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया. पीपलगढ़ पैतपुर निवासी नट समाज की ये बालिका है. जानकारी के अनुसार पहली कक्षा में पढ़ने वाली बालिका लंच के दौरान स्कूल से बाहर हैंडपंप पर पानी पीने के लिए सड़क पर आ गई. तभी तेज गति से आ रही एक थार गाड़ी ने बालिका को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बालिका करीब 15 फुट तक घिसटती रही.
स्कूल प्रिंसिपल गणपत राम और गाड़ी मालिक नरेंद्र सिंह उसे बालिका को जिला अस्पताल लेकर आए. जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्कूल में 11 अध्यापक कार्यरत हैं और स्कूल में भी पानी की व्यवस्था है उसके बावजूद भी बालिका हेड पंप पर पानी पीने के लिए सड़क पर आ गई थी. अकबरपुर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर बालिका का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है.






