Home » राजस्थान » राजस्थान में बीजेपी को झटका, पूर्व मंत्री यूनुस खान ने छोड़ी भाजपा, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान में बीजेपी को झटका, पूर्व मंत्री यूनुस खान ने छोड़ी भाजपा, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे चुनाव

डीडवाना: डीडवाना से दो बार भाजपा से चुनाव लड़कर वसुंधरा राजे सरकार में दो बार मंत्री रहे यूनुस खान का भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद खान ने समर्थकों की मांग पर आज भारी भीड़ के सामने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस और भाजपा के लोग भी समर्थन में खड़े नजर आए.

खान ने कहा की में पार्टी में अपने सभी पदों से अपना इस्तीफा भेज रहा हुं और पार्टी छोड़ रहा हूं. खान अब भाजपा से टिकट कटने के बाद बगावत पर उतर आए हैं. आज डीडवाना में समर्थकों के बीच सभा में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. खान सोमवार को डीडवाना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे.

यूनुस खान ने सभा में समर्थकों से कहा कि पिछली बार पार्टी नेताओं ने टोंक भेजा तो चला गया, लेकिन हारने के बाद मुझे लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है. मैं 25 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूं. पार्टी ने अब मुझे टिकट नहीं दिया है. न ही कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे में भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास