Home » राजस्थान » साबला पुलिस ने मुंगेड गांव में दी दबिश, 1500 लीटर महुआ वाश किया नष्ट

साबला पुलिस ने मुंगेड गांव में दी दबिश, 1500 लीटर महुआ वाश किया नष्ट

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले की साबला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुंगेड गांव में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1500 लीटर महुआ वाश नष्ट किया है. आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के साबला थाने के थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया की विधानसभा चुनाव के तहत पुलिस की ओर से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पुलिस को मुंगेड गांव निवासी कैलाश नट के यहां अवैध देशी महुआ शराब की शिकायत मिली थी.

सुचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने कैलाश के खेतो में 1500 लीटर महुआ वाश को नष्ट किया. इधर पुलिस को देखकर आरोपी कैलाश मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास