Home » राजस्थान » अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र में बेणेश्वर धाम पर बीती रात अज्ञात कारणों से  एक किराणा दुकान में आग लग गई . फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग से करीब 25 लाख का सामान जलकर खाक हो गया.

त्रिवेणी जल संगम बेणेश्वर धाम पर स्थित शिव कृपा जलपान व किराणा स्टोर का मालिक महेंद्र सेवक  कल शाम को 7 बजे बंद कर घर चला गया था. वही रात को अचानक दूकान से आग की लपटें उठने लगी, तो आसपास मंदिर व अन्य जगह मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया. सूचना पर दुकान मालिक, साबला पुलिस भी मोके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुची ओर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर  बेकाबू आग में दुकान जलकर राख हो गई. वहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है जिसकी पुलिस जांच कर रही है. दुकान मालिक महेंद्र सेवक  ने बताया कि घटना में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश