Home » राजस्थान » हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर: धौलपुर जिले के बाड़ी उपखण्ड के सदर थाना क्षेत्र के रामसागर चेक पोस्ट पर तैनात आरएसी के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है घटना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाड़ी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी लाया गया जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द करा दिया है.

मृतक हैड  कांस्टेबल मुन्नीलाल राजपूत जो कि आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मझारा गांव का निवासी था और आरएसी छठी बटालियन धौलपुर में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात  था घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी विजय सिंह छोकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रामसागर बांध किनारे लगी चेक पोस्ट पर तैनात आरएसी हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है.

जिस सूचना पर पुलिस ने  मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया  जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई लाखन सिंह  राजपूत ने तहरीर रिपोर्ट दी है जिस पर मामले की जांच की जा रही है. मृतक हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल 4 दिन पूर्व ही घर से ड्यूटी पर लौटा था.

किसी प्रकार का घर में कोई झगड़ा क्लेश नहीं था अचानक से परिजनों को सूचना मिली की मुन्नीलाल की मौत हो गई है इस पर परिजन अस्पताल पहुंचे हैं मृतक के बड़े भाई ने लाखन सिंह ने बताया की मुनीलाल के दो बेटे और एक बेटी है बेटी हेमकुमारी की शादी हो चुकी है बेटे प्रदीप और कोमल अपना निजी काम करते हैं  हेड कांस्टेबल की उम्र 58 साल बताई जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास