Home » राजस्थान » उदयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर गया था आरोपी, पोर्न वीडियो देखने की लत

उदयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर गया था आरोपी, पोर्न वीडियो देखने की लत

उदयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर गया था। पुलिस ने मामले में पश्विम बंगाल के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता के पिता और आरोपी मजदूरी करते हैं। एक ही साइट पर काम करने से दोनों परिचित थे। बच्ची भी आरोपी को जानती थी। आरोपी मौका देखकर बच्ची को चॉकलेट-बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले गया और सूनसान इलाके में ले जाकर रेप किया। रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसके साथ हुई घटना का पता चला।

मामले में पश्चिम बंगाल के 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मौके से साक्ष्य एकत्रित कर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को बच्चों की पोर्न वीडियो देखने की लत थी। उसके मोबाइल में ऐसे कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन