Home » राजस्थान » देवरानी की मौत का सदमा नहीं झेल सकी जेठानी:4 घंटे बाद ही मौत,दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

देवरानी की मौत का सदमा नहीं झेल सकी जेठानी:4 घंटे बाद ही मौत,दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

सीकर के कांवट इलाके में एक बुजुर्ग महिला अपनी देवरानी की मौत का सदमा नहीं झेल पाई। देवरानी की मौत के 4 घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

मामला घसीपुरा गांव का है। यहां पर मकर संक्रांति के दिन 83 साल की महिला बिदामी देवी की दोपहर करीब 3 बजे मौत हो गई। जब इस बात का जेठानी नारायणी देवी को पता लगा तो अचानक वह सदमे में आ गई। शाम को करीब 7:30 बजे उसकी भी मौत हो गई।

देवरानी-जेठानी दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
देवरानी-जेठानी दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों के प्रेम की चर्चा जिलेभर में हो रही है। दोनों की एक साथ हुई मौत के बाद परिवार ने भी एक साथ इनका अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया। गांव में मोक्ष धाम में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले सीकर के नीमकाथाना के भूदोली गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां पर 58 साल की पतासी देवी की मौत हो गई थी। कुछ घंटे बाद ही उनकी जेठानी माली देवी की भी सदमे में मौत हो गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन