Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में स्कूल जाने निकली नाबालिग लापता:बस में बैठकर गई थी, दूसरे दिन भी नहीं पहुंची घर

सीकर में स्कूल जाने निकली नाबालिग लापता:बस में बैठकर गई थी, दूसरे दिन भी नहीं पहुंची घर

सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की घर से स्कूल जाने के लिए बस में बैठी थी, लेकिन स्कूल में नहीं पहुंची। अब पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।

14 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। जो 15 जनवरी की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए स्कूल बस में बैठ गई। स्कूल बस जैसे ही स्कूल के गेट के सामने पहुंची।

वहां पर सभी बच्चे बस से नीचे उतरे। उनकी बेटी भी नीचे उतरी और फिर स्कूल नहीं जाकर दूसरी साइड चली गई। अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सहित टेक्निकल सोर्सेज के जरिए पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की मुख्यमंत्री के भरतपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा

राजस्थान दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने हेतु दिए विशेष दिशा-निर्देश न्यूज इन राजस्थान डीग/जयपुर सुनील शर्मा  गृह,गौपालन,पशुपालन,डेयरी एवं मत्स्य