Home » राजस्थान » देवस्थान विभाग में पुजारियों व अन्य पदों पर होगी भर्ती – समीक्षा बैठक में देवस्थान मंत्री ने प्रस्ताव के दिए निर्देश

देवस्थान विभाग में पुजारियों व अन्य पदों पर होगी भर्ती – समीक्षा बैठक में देवस्थान मंत्री ने प्रस्ताव के दिए निर्देश

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने रेल व हवाई यात्रा को मार्च-2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। सरकार की महात्वाकांक्षी योजना- वरिष्ठजन नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सिंधु दर्शन योजना में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सहायता राशि में बढोतरी करने संबंधी प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।

जोराराम कुमावत सोमवार को शासन सचिवालय में देवस्थान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने विभाग में पुजारी व अन्य विभिन्न कैडर के नए पद सृजित कर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मोक्ष कलश यात्रा में यात्रियों की संख्या में बढोतरी करने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री कुमावत ने न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने, देवस्थान विभाग की अलग से निर्माण विंग बनाने, देवस्थान विभाग की कृषि योग्य भूमि को लीज पर देने तथा चिहिन्त मंदिरों में निर्माण कार्यों की डीपीआर बनाकर उसकी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति लेकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में देवस्थान आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि अब तक 40 ट्रेनों के जरिए 34 हजार 755 वरिष्ठजनों को विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। इसके साथ ही 29 फ्लाइट्स से कुल 1521 यात्रियों को नेपाल के तीर्थस्थलों के दर्शन करवाए जा चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर