Home » राजस्थान » मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल श्रीमाधोपुर दौरे पर:सड़क-स्कूल-अस्पताल के कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल श्रीमाधोपुर दौरे पर:सड़क-स्कूल-अस्पताल के कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा गुरुवार, 22 जनवरी को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों और सरकारी भवनों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री खर्रा सुबह 8:30 बजे जयपुर से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10:00 बजे गढ़टकनेत पहुंचेंगे। यहां वे 4.80 करोड़ की लागत से बनने वाली गढ़टकनेत-दिवराला सड़क और 50 लाख की लागत से बनने वाली SH-13 से ढाणी गंगासागर सड़क का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मंत्री बामरड़ा (कल्याणपुरा) में शहीद प्रभू सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 1.10 करोड़ के नए भवन की नींव रखेंगे। दोपहर 12:00 बजे ढाणी डेरा (त्रिलोकपुरा) में 80 लाख की लागत से बनने वाली त्रिलोकपुरा-कल्याणपुरा सड़क का शिलान्यास किया जाएगा।

दोपहर 2:15 बजे वे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे। यहां मंत्री राबाउमावि में 10 लाख की लागत से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण करेंगे। श्रीमाधोपुर में ही, दोपहर 2:50 बजे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 76 लाख की लागत से बनी ‘ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट’ (BPHU) का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। सभी निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद, मंत्री खर्रा शाम को जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास