Home » राजस्थान » 12 वर्षीय बच्ची से रेप, सड़क से मुंह दबाकर उठाया:परिजनों को देख भागा आरोपी, दो महीने से फरारी काट रहे आरोपी को हरियाणा से पकड़ा

12 वर्षीय बच्ची से रेप, सड़क से मुंह दबाकर उठाया:परिजनों को देख भागा आरोपी, दो महीने से फरारी काट रहे आरोपी को हरियाणा से पकड़ा

जयपुर में 12 वर्षीय नाबालिग से पड़ोसी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। सड़क पर अकेली पाकर आरोपी मुंह दबाकर नाबालिग को उठा ले गया और रेप किया। जब ढूंढते हुए परिजन पहुंचे तो आरोपी परिजनों को देखकर नाबालिग को छोड़कर भाग निकला।

रामनगरिया थाना पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया कि रामनगरिया इलाके में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। कॉलोनी में आने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति ने 12 साल की बेटी के साथ रेप किया।

सामान खरीदने घर से बाहर निकली थी नाबालिग

शिकायत में बताया गया कि 23 नवम्बर को सुबह उनकी नाबालिग बेटी कोई चीज खरीदने के लिए घर से निकली थी। रोड पर अकेला पाकर आरोपी मुंह दबाकर नाबालिग को उठा ले गया। एक कमरे पर ले जाकर नाबालिग के साथ गलत काम किया।

इस दौरान ढूंढते हुए परिजनों को स्थानीय लोगों ने आरोपी के साथ देखना बताया। परिजनों के ढूंढते हुए कमरे पर पहुंचने पर नाबालिग को छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला।

2 महीने से काट रहा था फरारी रामनगरिया थाने में नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी जयपुर छोड़कर भाग गया था। पुलिस की दबिश की वजह से वह जगह बदल-बदल कर फरारी काटता रहा था। पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी में दबिश देकर फरार आरोपी को धर दबोचा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास