Home » राजस्थान » जोधपुर नगर निगम कार्यालय में लगी भीषण आग:बिना अनुमति छत पर बनाए टेंट में नॉनवेज पकाने का आरोप; बड़ा हादसा टला

जोधपुर नगर निगम कार्यालय में लगी भीषण आग:बिना अनुमति छत पर बनाए टेंट में नॉनवेज पकाने का आरोप; बड़ा हादसा टला

जोधपुर शहर के भगत की कोठी पीली टंकी के पास मेन रोड पर स्थित नगर निगम मुख्य सफाई निरीक्षक कार्यालय की छत पर आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आग कार्यालय की छत पर बनी स्टाफ के लिए बनाई टेंट नुमा झोंपड़ी में शुरू हुई। इन झोपड़ियों में सफाई करने वाले परिवार रह रहे थे, जो बिना अनुमति के निगम भवन पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग भड़क उठी, लेकिन अभी तक सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मौके पर स्टोव, गैस की छोटी टंकी भी रखी हुई थी।
मौके पर स्टोव, गैस की छोटी टंकी भी रखी हुई थी।

कार्यालय की छत पर नॉनवेज पकाया जा रहा था घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हादसे में कार्यालय की छत को काफी नुकसान पहुंचा । वहीं नगर निगम की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इधर सूत्रों के मुताबिक कार्यालय की छत पर नॉनवेज पकाया जा रहा था। जिसके चलते आग लग गई। इसको लेकर निगम के CSI अपूर्व कुमार ने बताया- उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। निगम कार्यालय के ऊपर टेंट में दिल्ली की सफाई टीम की लेबर काम करती है। नॉनवेज पकाने को लेकर जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर