Home » राजस्थान » जोधपुर में मैजिक-गाड़ी को टक्कर मार कई बार पलटी कार:लोग बोले- गाड़ी को नाबालिग चला रहा था, बड़ा हादसा टला

जोधपुर में मैजिक-गाड़ी को टक्कर मार कई बार पलटी कार:लोग बोले- गाड़ी को नाबालिग चला रहा था, बड़ा हादसा टला

जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर टैक्सी से टकराई गई। बैलेंस बिगड़ने पर कार सड़क पर पलटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार को नाबालिग बच्चा चला था, जिसके चलते वो कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसा हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में एक मैजिक टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार बच्चे को मामूली चोट लगी। मामले को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। कारणों की जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन