Home » राजस्थान » भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने संभाला कार्यभार

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने संभाला कार्यभार

भाजपा प्रदेश एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति स्थापना के दिन पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यभर से बडी संख्या में सर्व समाज के लोगों पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने विधिवत रूप से गोपीचंद मीणा को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। जो समाज को तोडकर अपनी राजनीतिक रोटिया सेकना चाहते हैं उन्हें बेनकाब करना चाहिए, जो समाज की चिंता नहीं करते उसके कान मरोडने का काम आमजन को करना होगा। जो सेवा करे उसे आशीर्वाद दो और जो हमारे हितों की अनदेखी करे उसे बेनकाब करो। भाजपा कार्यकर्ता हर समय आपकी सेवा करते हैं और वे चुनाव के समय आकर अपनी पगडी पैरो में रख देते हैं। अरे काम्पीटिशन करो तो सेवा में करो।
वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी और कहा कि जनजाति समाज के उत्थान, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजाति मोर्चा वर्षों से जनजाति समाज के अधिकारों, हितों, सामाजिक उन्नयन और राजनीतिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी भूमिका निभा रहा है। संगठन की यह सुदृढ़ प्रतिबद्धता भविष्य में भी समाज के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।
वहीं एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया गया। उन्होंने पेपरलीक माफिया तैयार कर दिया और हर पेपर में मिलीभगत कर युवाओं के सपने चकनाचूर करने का कार्य किया। अब भाजपा के दो साल के शासन में किसी भी युवा के साथ धोखा नहीं होने दिया गया है। सभी कार्यकर्ता मिलकर सर्व समाज को बढाने का कार्य करेंगे, अगर किसी को व्यवसाय में आगे बढना है तो उसकी मदद करेंगे और अगर किसी को समाज के लिए कार्य करना है तो भाजपा कार्यकर्ता उसके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले पंचायत चुनावों में अभी से जुट जाएं और कडी से कडी जोडते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। आने वाले चुनावों में हर गांव और पंचायत से भाजपा की लहर उठेगी।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कनक मल कटारा, रामकिशोर मीणा, नारायण मीणा, हेमराज मीणा व जितेंद्र मीणा ने संगठन की एकजुटता का आह्वान किया । पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, आसींद विधायक झब्बरसिंह सांखला, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना , शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, किशनगढ़ शाहबाद विधायक ललित मीणा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की बात कही।
वाहनों का आया रैला..
समारोह में भाग लेने के लिए राज्यभर से लोग जयपुर पहुंचे। इसके चलते सुबह से ही जयपुर में आने वाले सभी राजमार्गों पर भाजपा के झण्डे व बैनर लगे वाहनोंं का रैला लगा रहा। हाल यह रहा कि दोपहर तीन बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी दूर दराज से लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई स्थानों पर तो टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत
समारोह शुरू होने से पहले एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के काफिले का जयपुर में ही एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। वहीं सहकार सर्किल पर जेसीबी पर चढकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए।
माला पहनाने की मची होड
कार्यक्रम के दौरान मंच पर एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा को माला, साफा, बुके, शॉल पहनाने के लिए होड मच गई। इसके चलते कई बार तो मंच पर भारी भीड हो गई और मंच संचालक बार बार कार्यकर्ताओं से मंच से उतरने की अपील करते रहे। इस दौरान एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा को कार्यकर्ताओं ने 101 किलो, 51 किलो, 31 किलो और 21 किलो की मालाओं से उन्हें लाद दिया। वहीं मेवाड अंचल से आए कार्यकर्ताओं ने तीर कमान, हल और पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया।
महिलाओं की भारी उपस्थिति
समारोह में सबसे खास बात वहां भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। इसमें राज्य के अलग अलग जिलो से अपने निजी वाहनों के साथ ही ग्रुप में महिलाओं का हुजूम भाजपा मुख्यालय में उमड पडा। इस दौरान अधिकांश महिलाएं अपने पारम्परिक परिधान में दिखाई दी जिससे भाजपा मुख्यालय पर राज्य के हर हिस्से की संस्कृति साकार होते दिखाई दी। वहीं एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के स्वागत के लिए महिलाएं भी आतुर दिखाई दी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम तक उनके स्वागत का दौर चलता रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , प्रधान सरपंच एवं जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार