सीकर जिले में 35 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला के गांव के ही रहने वाले युवक ने महिला को नशीला पदार्थ देकर रेप किया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण एरिया की रहने वाली 35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- गांव के ही रहने वाले एक युवक से उसकी पहचान थी। जो महिला को अपने साथ शहर लेकर गया था। यहां पर खाने-पीने की किसी चीज में आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया।
नशीले पदार्थ का सेवन करने की वजह से महिला को होश नहीं रहा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला के साथ रेप किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया। आरोपी ने 4 महीने तक महिला को ब्लैकमेल भी किया।
आरोपी महिला पर दबाव बनाने लगा कि यदि वह उसके पास नहीं आई तो उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। आरोपी ने दबाव बनाकर कई बार महिला के साथ मारपीट भी की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।






