Poola Jada
Home » राजस्थान » बूंदी में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रगति प्रसार अधिकारी को किया गिरफ्तार

बूंदी में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रगति प्रसार अधिकारी को किया गिरफ्तार

ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.इकाई बून्दी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी देवराज मीणा हाल प्रगति प्रसार अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी द्वारा परिवादी से ग्राम पंचायत बडगांव के निरीक्षण की एवज में विकास अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली पीयूष कुमार जैन के नाम पर 20,000 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी.चौकी बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी देवराज मीणा,प्रगति प्रसार अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली पीयूष कुमार जैन द्वारा ग्राम पंचायत बडगांव पंचायत समिति हिण्डोज़ो के निरीक्षण की एवज में 35,000 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

जिस पर ए.सी.बी.कोटा रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी.बून्दी के अधिकारी हरीश भारती,उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय ट्रेप टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देवराज मीणा को पीयूष कुमार जैन विकास अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली के नाम पर परिवादी से ग्राम पंचायत बडगांव पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी के निरीक्षण की एवज में 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा परिवादी से प्राप्त की गई रिश्वत राशि आरोपी कार्यालय से आरोपी के बैठने वाली कुर्सी के आगे रखी टेबल की रेक से प्राप्त की गई एवं आरोपी पीयूष कुमार जैन विकास अधिकारी को ट्रेप कार्यवाही की भनक लगते ही अपने कार्यालय से फरार हो गया।

ए.सी.बी. के महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र कुमार के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी.द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह