Home » राजस्थान » इंडिगो ने जयपुर-हैदराबाद रूट की 2 फ्लाइट बंद की:एक हफ्ते पहले ही शुरू किया था संचालन, स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 2 घंटे लेट

इंडिगो ने जयपुर-हैदराबाद रूट की 2 फ्लाइट बंद की:एक हफ्ते पहले ही शुरू किया था संचालन, स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 2 घंटे लेट

जयपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाले पैसेंजर्स को झटका लगा है। इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर – हैदराबाद रूट पर संचालित अपनी दो फ्लाइट्स को बंद कर दिया है। फ्लाइट संख्या 6E – 816 और 6E – 815 का संचालन महज एक सप्ताह बाद ही रोक दिया गया है। वहीं स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट आज 2 घंटे लेट है।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इन फ्लाइट्स का संचालन 20 जनवरी से शुरू किया गया था। इंडिगो की फ्लाइट 6E – 816 जयपुर से रात 11 बजकर 35 मिनट पर हैदराबाद के लिए रवाना होती थी, जबकि फ्लाइट 6E – 815 हैदराबाद से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंचती थी। लेकिन कम समय में ही इन दोनों फ्लाइट्स को शेड्यूल से हटा दिया गया।

हालांकि राहत की बात यह है कि जयपुर से हैदराबाद के लिए अभी भी रोजाना 4 फ्लाइट्स का संचालन जारी है, जिससे पैसेंजर्स को वैकल्पिक सुविधा मिलती रहेगी।

यह फ्लाइट जयपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती हैं।

  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 762 सुबह 6:19 बजे जयपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है।
  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 383 दोपहर 1:10 बजे जयपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है।
  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 471 शाम 5:20 बजे जयपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है।
  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 6481 शाम 8:25 बजे जयपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है।

स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट दो घंटे लेट

जयपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी देरी देखने को मिली। स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG – 57 निर्धारित समय से करीब 2 घंटे लेट चल रही है। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों के चलते यह फ्लाइट अब सुबह 11 बजकर 40 मिनट के बाद दुबई के लिए रवाना हो सकेगी। जिससे दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौसम और ऑपरेशनल कारणों की वजह से हाल के दिनों में फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव और देरी की स्थिति बन रही है। ऐसे में पैसेंजर्स एयरपोर्ट आने से पहले संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट स्टेटस की जानकारी जरूर लें। ताकि उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय