Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर से हिसार जाने वाली ट्रेन चूरू तक ही चलेगी:भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन अब केवल पठानकोट तक

जोधपुर से हिसार जाने वाली ट्रेन चूरू तक ही चलेगी:भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन अब केवल पठानकोट तक

रेलवे ने यात्रियों के लिए दो जरूरी अपडेट जारी किए हैं। एक जोधपुर-हिसार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इससे 8 फरवरी तक जोधपुर से हिसार के लिए सीधी ट्रेन नहीं होगी। वहीं भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन को अब फिरोजपुर की बजाय पठानकोट तक चलाया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते जोधपुर-हिसार रूट प्रभावित रहेगा।

  • जोधपुर से: गाड़ी संख्या 14891 (जोधपुर-हिसार) जो 27 जनवरी से 8 फरवरी तक जोधपुर से रवाना होगी, वह केवल चूरू तक ही जाएगी। यह ट्रेन चूरू और हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
  • हिसार से: इसी तर गाड़ी संख्या 14892 (हिसार-जोधपुर) जो 28 जनवरी से 9 फरवरी तक हिसार से चलनी थी, वह अब हिसार के बजाय चूरू से प्रस्थान करेगी।

जम्मू जाने वालों को राहत: ट्रेन अब पठानकोट तक जाएगी

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में ब्रिज संख्या 28 पर चल रहे काम के कारण भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन प्रभावित चल रही थी। रेलवे ने इसमें बदलाव करते हुए इसे आंशिक रूप से री-स्टोर (बहाल) किया है।

  • पहले क्या था: यह ट्रेन पहले फिरोजपुर कैंट तक ही चलाई जानी थी।
  • अब बदलाव: गाड़ी संख्या 14803 (भगत की कोठी-जम्मूतवी) जो 28 और 30 जनवरी को रवाना होगी, वह अब पठानकोट तक जाएगी। यानी फिरोजपुर से पठानकोट के बीच की सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि, यह ट्रेन पठानकोट और जम्मूतवी के बीच रद्द रहेगी।
  • वापसी में: गाड़ी संख्या 14804 (जम्मूतवी-भगत की कोठी) जो 29 और 31 जनवरी को चलनी है, वह जम्मूतवी के बजाय पठानकोट से रवाना होगी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर