Home » राजस्थान » जयपुर में हरियाणा रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत:रोड क्रॉस करते समय हादसा, ड्राइवर भागा; यहां पढ़ें क्राइम की खबरें

जयपुर में हरियाणा रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत:रोड क्रॉस करते समय हादसा, ड्राइवर भागा; यहां पढ़ें क्राइम की खबरें

जयपुर में हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान तेज स्पीड में बस ने टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा दिल्ली रोड नई माता मंदिर के पास का है।

आमेर थाने के हेड कॉन्स्टेबल पप्पू यादव ने बताया-युवक अजय नायक (29) था। उनके भाई अशोक नायक ने आज मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

बस जब्त,ड्राइवर भागा एक्सीडेंट थाना नॉर्थ के कॉन्स्टेबल चैन सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे का है। युवक सड़क पार कर रहा था, तब बस ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने घटना में शामिल हरियाणा रोडवेज बस नंबर HR 66 GV 3368 को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास