Home » राजस्थान » केमिकल व्यापारी की कार के शीशे तोड़े-VIDEO:सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग और कागज चुराकर भागे, सायरन बजने पर भागे

केमिकल व्यापारी की कार के शीशे तोड़े-VIDEO:सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग और कागज चुराकर भागे, सायरन बजने पर भागे

अलवर शहर में मंगलवार देर रात करीब एक बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार को चोरी करने की कोशिश की। बदमाशों ने कार के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। कार में रखे करीब 10 हजार रुपए, बैक कैमरा और कुछ जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए।

कार मालिक आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले, तब घटना का पता चला। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नजर आए है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-3 का है।

सीसीटीवी में कैद PHOTOS देखें-

कार के अंदर भी तोड़फोड़ की।
कार के अंदर भी तोड़फोड़ की।
कार का सायरन बजते ही भागे चोर।
कार का सायरन बजते ही भागे चोर।
कार के साइड शीशे भी ले गए चोर।
कार के साइड शीशे भी ले गए चोर।

सायरन की आवाज पर भागे बदमाश जानकारी अनुसार- दोनों बदमाश कार चोरी की नीयत से साइड शीशे तोड़कर अंदर घुसे और हैंडल लॉक के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जैसे ही उन्होंने लॉक तोड़ने की कोशिश की, कार का सायरन बज उठा। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए लेकिन जाते-जाते कार में रखा सामान चोरी कर ले गए। चोरी का शिकार हुई कार एक केमिकल व्यापारी की बताई जा रही है।

कार मालिक को सुबह चला पता कार मालिक ओपी खंडेलवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे कंपनी से घर लौटे थे। हर दिन की तरह कार घर के बाहर खड़ी की थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकले तो देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पूरी घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

कार मालिक ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस की गश्त नियमित नहीं होती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद उनकी एक नई बाइक भी चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास