Poola Jada
Home » राजस्थान » 1 किलो चांदी का भाव 4 लाख रुपए पहुंचा:राजस्थान में सोना एक दिन में 15 हजार 500 बढ़ा; जानिए- क्या है कीमत

1 किलो चांदी का भाव 4 लाख रुपए पहुंचा:राजस्थान में सोना एक दिन में 15 हजार 500 बढ़ा; जानिए- क्या है कीमत

दुनियाभर के वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता का सीधा असर अब कीमती धातुओं पर साफ नजर आने लगा है।

सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई है।

एक ही दिन में स्टैंडर्ड सोने के भाव में 15 हजार 500 रुपए की जोरदार उछाल देखने को मिली, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 84 हजार रुपए के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। एक दिन में 27 हजार रुपए की छलांग के बाद 1 किलो चांदी का भाव 4 लाख रुपए तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

कई दुकान से भाव पूछकर लौट रहे ग्राहक लगातार बढ़ते दामों ने आम खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। शादी-विवाह और पारंपरिक खरीदारी के सीजन में कीमतें आसमान छूने से सर्राफा बाजारों में रौनक कम होती नजर आ रही है। कई जगहों पर ग्राहक सिर्फ भाव पूछकर लौट रहे हैं, जबकि वास्तविक खरीदारी में भारी गिरावट आई है।

जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि बीते कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन हाल के दिनों में आई तेजी ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

अचानक आई इस भारी तेजी के चलते सर्राफा बाजार में खरीदारी पर असर पड़ा है और ग्राहकों की संख्या घट गई है। हालांकि, ऊंचे दामों का फायदा उठाते हुए कई लोग सोना-चांदी बेचकर मुनाफा भी कमा रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन समेत कई देश बड़े पैमाने पर सोने और चांदी का भंडारण कर रहे हैं। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों का सुरक्षित विकल्पों की ओर झुकाव कीमतों को लगातार सहारा दे रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं के दामों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार-

  • 24 कैरेट सोना 1 लाख 84 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोना 1 लाख 43 हजार 500 रुपए 14 कैरेट सोना 1 लाख 14 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम इसके अलावा रिफाइन चांदी की कीमत बढ़कर 4 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।

विशेषज्ञ निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और बाजार में स्थिरता आने का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि मौजूदा हालात में कीमतों में अचानक गिरावट या और तेजी दोनों की संभावना बनी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक