Home » राजस्थान » चौमूं में हाईवे पर भिड़ी 5 गाड़ियां:फॉर्च्यूनर, बस और कार हुई क्षतिग्रस्त; घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

चौमूं में हाईवे पर भिड़ी 5 गाड़ियां:फॉर्च्यूनर, बस और कार हुई क्षतिग्रस्त; घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

चौमूं के NH-52 हाईवे पर उदयपुरिया मोड़ के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण 4 से 5 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक बस, कार और फॉर्च्यूनर सहित कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि किसी भी वाहन सवार को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह घना कोहरा और धुंध होने के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत कम थी। वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों की दूरी का सही अंदाजा नहीं लग पाया, जिसके चलते यह टक्कर हुई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

डायवर्जन के दौरान उचित संकेतक नहीं होने का आरोप बताया जा रहा है कि NH-52 हाईवे पर इन दिनों पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। वाहन चालकों को शिकायत है कि डायवर्जन के दौरान उचित संकेतक और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी अव्यवस्था और खराब दृश्यता के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है।

पुलिस के अनुसार फॉर्च्यूनर कार में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे, जो वैशाली नगर के निवासी है। लोक परिवहन बस खंडेला से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि एक अन्य कार सीकर से जयपुर की तरफ जा रही थी। यह पूरा हादसा इसी दौरान हाईवे पर हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक