Home » राजस्थान » राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; किसने पोस्ट किया सुसाइड नोट?

राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; किसने पोस्ट किया सुसाइड नोट?

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से जोधपुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल में तनाव बना हुआ। बुधवार रात को उनकी मौत की जानकारी सामने आने के बाद से सैकड़ों की संख्या में भक्त वहां मौजूद हैं।

कई भक्तों ने उनके पिता और आश्रम पर भी साध्वी की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, उनके पिता ने मौत का कारण गलत इंजेक्शन को बताया है। प्रेम बाईसा की बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद उनके बोरनाडा स्थित आश्रम ले जाया गया है।

भक्तों ने लगाए पिता पर आरोप

एक भक्त रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि रात 9:30 बजे के करीब वो आरती नगर स्थित साध्वी के आश्रम पहुंचे। वहां उस समय साध्वी के पिता बॉडी को लेकर बाहर खड़े थे।

बॉडी को अंदर ले जाने से मना करने लगे। इतना ही नहीं साध्वी के फोन को भी पुलिस को देने से मना कर दिया। हालांकि, बाद में ACP छवि शर्मा ने उनके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया।

पिता ने भागने की भी कोशिश की- भक्त

रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि बॉडी को मॉर्च्युरी में ले जाने के लिए रवाना हुए तो अपने निजी वाहन से उतरकर भागने की कोशिश भी की।

बाद में ACP ने उन्हें समझाया और खुद एसीपी छवि शर्मा निजी गाड़ी जिसमें बॉडी थी। उस गाड़ी में बैठकर MGH मॉर्च्युरी के लिए रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बुधवार रात करीब 9.30 बजे की गई थी।
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बुधवार रात करीब 9.30 बजे की गई थी।

कथावाचक की तबीयत 2 दिन से खराब थी

एसीपी(वेस्ट) छवि शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, साध्वी की तबीयत पिछले दो दिनों से नासाज थी। बुधवार को उन्होंने किसी से एक इंजेक्शन लगवाया था।

इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर पाल रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल (प्रेक्षा हॉस्पिटल) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को एमजीएच मोर्चरी में लाया गया।

एमजीएच मॉर्च्युरी के बाहर प्रेम बाईसा का पिता एक अन्य साध्वी के साथ बात कर रहे थे, इसी दौरान मीडिया व अन्य लोग उनका वीडियो बनाते नजर आए, तब इन दोनों ने इसका विरोध किया।
एमजीएच मॉर्च्युरी के बाहर प्रेम बाईसा का पिता एक अन्य साध्वी के साथ बात कर रहे थे, इसी दौरान मीडिया व अन्य लोग उनका वीडियो बनाते नजर आए, तब इन दोनों ने इसका विरोध किया।
बीमार साध्वी को उनके पिता बुधवार को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनकी मौत हो गई।
बीमार साध्वी को उनके पिता बुधवार को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनकी मौत हो गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक