Home » राजस्थान » जोधपुर में दिनदहाड़े युवक का किडनैप-VIDEO:बदमाशों ने सड़क पर रैकी की, फिर गाड़ी में पटककर लेकर गए; पुलिस ने की नाकाबंदी

जोधपुर में दिनदहाड़े युवक का किडनैप-VIDEO:बदमाशों ने सड़क पर रैकी की, फिर गाड़ी में पटककर लेकर गए; पुलिस ने की नाकाबंदी

जोधपुर शहर में आज सुबह करीब 11:15 बजे युवक का किडनैप कर लिया गया। चार-पांच कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और युवक को जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है। एसीपी (सेंट्रल) मंगलेश चुंडावत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पीड़ित युवक का नाम मनान सामने आया है। किडनैप सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड से हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना से जुड़ी PHOTOS

सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर रैकी करते बदमाश।
सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर रैकी करते बदमाश।

युवक को घसीटकर कार की तरफ लेकर जाते बदमाश।
युवक को घसीटकर कार की तरफ लेकर जाते बदमाश।

युवक को जबरन कार में बैठाते बदमाश। आस-पास के दुकानदार रोकते हुए लेकिन बदमाश युवक का किडनैप कर ले गए।
युवक को जबरन कार में बैठाते बदमाश। आस-पास के दुकानदार रोकते हुए लेकिन बदमाश युवक का किडनैप कर ले गए।

युवक का किडनैप कर कार में लेकर जाते बदमाश। वहीं मौके पर जमा भीड़। भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी घटना से लोगों में गुस्सा है।
युवक का किडनैप कर कार में लेकर जाते बदमाश। वहीं मौके पर जमा भीड़। भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी घटना से लोगों में गुस्सा है।

सीसीटीवी में बदमाश युवक को उठाकर लेकर जाते दिखे सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच रुमाल बांधे युवक सड़क पर खड़े होकर रैकी करते नजर आ रहे है। कुछ देर बाद कए एक कार आकर रुकती है। इसके बाद बदमाश युवक को जबरन उठाकर कार में डालकर ले जाते हे।

युवक बदमाशों के चंगुल से भागने की कोशिश करता है लेकिन खुद को बचा नहीं पाया। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने भी युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।

एमएच नंबर की कार का उपयोग पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों की कार का नंबर MH-47 से शुरू होता है। किडनैप के बाद बदमाश कार को शनिश्चर जी का थान की तरफ भगा ले गए।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल वारदात खांडा फलसा पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस घटना ने शहर में पुलिस बंदोबस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना साफ संकेत दे रही है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक